अमेजन प्राइम वीडियो की हिट सीरीज 'पंचायत' के तीसरे सीजन से अभिषेक त्रिपाठी के रूप में अभिनेता जितेंद्र कुमार का पहला लुक आज जारी किया गया। ओटीटी दिग्गज ने सोशल मीडिया पर शो का पहला लुक जारी किया। फोटो में, शो में 'पंचायत' सचिव की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अपनी पीठ पर बैग के साथ मोटरसाइकिल चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानते हैं सीरीज के बाकी किरदार कैसे नजर आ रहे हैं।
Panchayat 3: खत्म हुआ इंतजार! पंचायत 3 का पहला लुक जारी, गांव छोड़ते दिखे सचिव, बनराकस के रोल में जंचे दुर्गेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने शनिवार को 'पंचायत' सीजन 3 के सेट से पर्दे के पीछे की विशेष तस्वीरें साझा कीं, जिससे प्रशंसकों को लोकप्रिय शो के बहुप्रतीक्षित आगामी सीजन के निर्माण की एक झलक मिल गई। इन तस्वीरों को देख फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। दर्शक अब सीरीज के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Sara Ali Khan: सारा अली खान ने दी फिल्मी सितारों को सलाह! बोलीं- एक जैसे रोल करेंगे तो कोई नहीं देखेगा
इस तस्वीर को साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा “हम जानते हैं कि इंतजआर असहनीय है, इसलिए हम आपके लिए सेट से कुछ लाए हैं! #पंचायतऑनप्राइम सीजन 3।" तस्वीर में जितेंद्र कंधे पर बैग टांगे मोटर साइकल चलाते नजर आ रहा हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह फुलेरा गांव छोड़ रहे हैं या नहीं।
View this post on Instagram
पहली तस्वीर में मुख्य अभिनेता जितेंद्र कुमार साइकिल पर नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में अशोक पाठक, दुर्गेश कुमार और फैसल मलिक को एक लाइन से से प्रह्लाद, भूषण और विनोद के रूप में दिखाया गया है। बता दें कि रघुबीर यादव और नीना गुप्ता की प्रमुख भूमिकाओं वाली फिल्म पंचायत ने हाल ही में गोवा में 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में पहला सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार जीता।
Gauahar Khan: रेड कार्पेट पर अपने ट्रिपिंग का वीडियो साझा होने पर भड़कीं गौहर, बोलीं- यह सच में शर्मनाक है
यही नहीं, सीरीज में मंजू देवी की भूमिका निभाने वाली नीना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें तीसरे सीजन की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की गई। वीडियो में उत्साहित कलाकारों और क्रू को समापन के मौके पर केक काटने के समारोह में भाग लेते हुए दिखाया गया था।