सब्सक्राइब करें

Pranitha Subhash: दूसरी बार मां बनने वाली हैं प्रणिता सुभाष, तस्वीर साझा कर लिखा- ये पैंट फिट नहीं होते हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 25 Jul 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
Pranitha Subhash shared beautiful photo for announcing her second pregnancy wrote The pants dont fit anymore
प्रणिता सुभाष - फोटो : इंस्टाग्राम @pranitha.insta
साउथ की मशहूर अभिनेत्री प्रणिता सुभाष मां बनने जा रही हैं। कन्नड़ से लेकर तमिल, हिंदी, तेलुगु और मलयालम जैसी भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी  प्रणिता सुभाष दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। आज खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस खुशखबरी को अपने फैंस के साझा किया है। आइए जानते हैं कि प्रणिता ने क्या लिखा है--

View this post on Instagram

A post shared by Pranita Subhash (@pranitha.insta)

Trending Videos
Pranitha Subhash shared beautiful photo for announcing her second pregnancy wrote The pants dont fit anymore
प्रणिता सुभाष - फोटो : इंस्टाग्राम @pranitha.insta
प्रणिता सुभाष बॉलीवुड की फिल्म 'हंगामा 2' में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने मीजान जाफरी और शिल्पा शेट्टी जैसे सितारों के साथ नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। आज अभिनेत्री अपनी तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, 'अब मुझे ये पैंट फिट नहीं होते हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pranitha Subhash shared beautiful photo for announcing her second pregnancy wrote The pants dont fit anymore
प्रणिता सुभाष - फोटो : इंस्टाग्राम @pranitha.insta
प्रणिता सुभाष अपनी नई तस्वीरों में बला की हसीन दिख रही हैं। ब्लैक बॉडीकॉन टॉप और डेनिम जींस में वे अपनी बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं। 
Pranitha Subhash shared beautiful photo for announcing her second pregnancy wrote The pants dont fit anymore
प्रणिता सुभाष - फोटो : इंस्टाग्राम @pranitha.insta
साल 2021 में प्रणिता ने बिजनेसमैन नितिन राजू संग शादी की थी। उन्होंने एक सादे से समारोह में सात फेरे लिए थे। शादी के एक साल बाद अभिनेत्री ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया था। अब उनकी बड़ी बेटी दो साल की हो चुकी है। 
विज्ञापन
Pranitha Subhash shared beautiful photo for announcing her second pregnancy wrote The pants dont fit anymore
प्रणिता सुभाष - फोटो : इंस्टाग्राम @pranitha.insta
प्रणिता सुभाष के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इसी साल मई में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म में नजर आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे इन दिनों शूटिंग के ब्रेक लेकर अपनी बेटी और पति के संग क्वॉलिटी समय बिता रही हैं। 
 
View this post on Instagram

A post shared by Pranita Subhash (@pranitha.insta)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed