Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Prithviraj Sukumaran Shares his Meeting with Najeeb Muhammed Actor played a role in Blessy Film The Goat Life
{"_id":"660bfc77595fd3f7f100f8d4","slug":"prithviraj-sukumaran-shares-his-meeting-with-najeeb-muhammed-actor-played-a-role-in-blessy-film-the-goat-life-2024-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Goat Life: पृथ्वीराज सुकुमारन ने नजीब से हुई मुलाकात को किया साझा, द गोट लाइफ में अभिनेता ने निभाई भूमिका","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
The Goat Life: पृथ्वीराज सुकुमारन ने नजीब से हुई मुलाकात को किया साझा, द गोट लाइफ में अभिनेता ने निभाई भूमिका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 02 Apr 2024 06:10 PM IST
सार
पृथ्वीराज सुकुमारन ने हाल ही में फिल्म में अपने निभाए गए किरदार नजीब से हुई एक बातचीत के बारे में बताया। उन्होंने कहा, '2008 में जब ब्लेसी ने पहली बार मुझे इस फिल्म को करने के बारे में बताया। तो मेरा पहला विचार यह था कि मैं इस किरदार को कैसे निभाऊं?'
विज्ञापन
1 of 5
पृथ्वीराज सुकुमारन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पृथ्वीराज सुकुमारन साउथ से सबसे उम्दा अभिनेताओं में से एक हैं। सलार के बाद उनकी फिल्म 'द गोट लाइफ' रिलीज हो चुकी है। इस सर्वाइवल ड्रामा फिल्म में अभिनेता नजीब के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में अपनी शानदार अदाकारी के लिए पृथ्वीराज जमकर प्रशंसा बटोर रहे हैं। उन्होंने फिल्म में अपने नजीब के किरदार को लेकर हाल ही में बात की है। उन्होंने नजीब की भूमिका को बड़े पर्दे पर शानदार ढंग से निभाया है।
2 of 5
पृथ्वीराज सुकुमारन
- फोटो : सोशल मीडिया
पृथ्वीराज सुकुमारन ने हाल ही में फिल्म में अपने निभाए गए किरदार नजीब से हुई एक बातचीत के बारे में बताया। पृथ्वीराज ने कहा, '2008 में जब ब्लेसी ने पहली बार मुझे इस फिल्म को करने के बारे में बताया। तो मेरा पहला विचार यह था कि मैं इस किरदार को कैसे निभाऊं? मुझे अपने किरदार को लेकर काफी संदेह था। मन में कई विचार थे। क्या मैं उस चरित्र नजीब को समझने की कोशिश करता हूं, जिसे मिस्टर बेन्यामिन ने लिखा था, या जो नजीब मिस्टर ब्लेसी के दिमाग में हैं।
'आडुजीवितम - द गोट लाइफ' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता ने कहा, 'आखिरकार मिस्टर ब्लेसी और मैंने फैसला किया कि, उपन्यास आदुजीविथम से और मिस्टर ब्लेसी ने जिस नजीब की कल्पना की थी, जिस नजीब की मैं अपने मन में कल्पना करता हूं। वह वही होना चाहिए जिसका किरदार मैं फिल्म में निभाऊं।' उन्होंने कहा, 'जिस नजीब की भूमिका मैंने निभाई, वे एक जैसे सोचते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'आडुजीवितम - द गोट लाइफ' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, नजीब ने रेगिस्तान में फंसने के अपने दर्द को साझा करते हुए कहा, मैंने हमेशा सोचा था कि मैं कभी नहीं बचूंगा। मेरे लिए प्रार्थना करने के लिए कोई भी देवता नहीं बचा था। मैंने हर एक भगवान से प्रार्थना की। जिंदगी से बेहतर तो मौत थी। कई बार मैं यूं ही रेत पर लेट जाता था, ताकि कुछ जीव मुझे काट लें और मैं मर जाऊं।' उन्होंने कहा, 'मैं जब उठा, तो मैंने केवल अपने परिवार के बारे में सोचा। मैं जब वहां पहुंचा तो मेरी पत्नी पहले से ही 8 महीने की गर्भवती थी। मेरे दिमाग में केवल यही बात थी कि उसने बच्चे को जन्म दिया या नहीं।'
विज्ञापन
5 of 5
'आडुजीवितम - द गोट लाइफ' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'अदुजीविथम- द गोट लाइफ' में पृथ्वीराज के अलावा अमला पॉल, जिमी जीन-लुई, शोभा मोहन, केआर गोकुल, तालिब अल बलुशी, रिक एबी और नाजर करुथेनी जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। वहीं, फिल्म का निर्देशन दिग्गज डायरेक्टर ब्लेसी ने किया है। ये फिल्म पांच भाषाओं हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।