फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raid 2 Day 5 Box Office Collection: पास या फेल? सोमवार की परीक्षा में कैसा रहा 'रेड 2' का हाल, जानिए कारोबार

Mon, 05 May 2025 08:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 05 May 2025 08:53 PM IST
सार

Raid 2 Day 5 Box Office Collection: फिल्म 'रेड 2' सिनेमाघरों में 01 मई को रिलीज हुई। अपना बजट यह फिल्म सफलतापूर्वक निकाल चुकी है। कल रविवार को इसने शानदार प्रदर्शन किया। जानते हैं आज पहले मंडे टेस्ट में कैसा हाल रहा?

विज्ञापन
Raid 2 Movie Day 5 Box Office Collection: Ajay Devgn Vaani Kapoor Riteish Deshmukh film first Monday earning
रेड 2 - फोटो : यूट्यूब

अजय देवगन के लिए फिल्म 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा शगुन लेकर आई। 01 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन जबर्दस्त अंदाज में खाता खोला। फिल्म अच्छी कमाई कर रही है और अपना बजट निकाल चुकी है। सिनेमाघरों में शानदार चार दिन बिताने के बाद आज पहले सोमवार को फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया? जानते हैं इस रिपोर्ट में



यह खबर भी पढ़ें:
Nirmal Kapoor Prayer Meet: 'आप हमेशा याद आओगी', मां निर्मल कपूर की की प्रार्थना सभा में भावुक हुए संजय कपूर

Raid 2 Movie Day 5 Box Office Collection: Ajay Devgn Vaani Kapoor Riteish Deshmukh film first Monday earning
'रेड 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : साभार-@imdb.com

साथ रिलीज हुई फिल्मों को चटाई धूल
फिल्म 'रेड 2' ने पहले दिन 19.25 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार बोहनी की। फिल्म का यह ओपनिंग डे कलेक्शन तब रहा, जब अक्षय कुमार की 'केसरी 2' पहले से सिनेमाघरों में दर्शकों का प्यार बटोर रही थी। 'रेड 2' के साथ संजय दत्त की 'द भूतनी' और दो साउथ फिल्में 'हिट 3' और 'रेट्रो' भी सिनेमाघरों में लगीं, मगर इन तीनों फिल्मों का कोई असर 'रेड 2' पर नहीं पड़ा।

यह खबर भी पढ़ें:
Laughter Chefs 2: ‘लाफ्टर शेफ 2’ पहुंचे तो ट्रोल हुए अभिनव अरोड़ा, यूजर्स बोले- रोस्ट और वायरल दोनों होगा

Raid 2 Movie Day 5 Box Office Collection: Ajay Devgn Vaani Kapoor Riteish Deshmukh film first Monday earning
रेड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बजट निकाल चुकी अजय की फिल्म
फिल्म की कमाई में दूसरे दिन शुक्रवार को कुछ गिरावट दर्ज हुई और कलेक्शन 12 करोड़ रुपये रहा। वहीं, तीसरे दिन इसमें फिर बढ़त दर्ज हुई। शनिवार को फिल्म ने 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिर रविवार की छुट्टी का इसे कल भरपूर फायदा मिला। 'रेड 2' ने कल चौथे दिन 22 करोड़ रुपये का कारोबार कर कमाई में गजब की बढ़ोतरी दर्ज की। फिल्म का कुल कलेक्शन 76.04 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raid 2 Movie Day 5 Box Office Collection: Ajay Devgn Vaani Kapoor Riteish Deshmukh film first Monday earning
फिल्म रेड 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn

जल्द लेगी 100 करोड़ी क्लब में एंट्री
बात करें, आज पांचवे दिन फिल्म के फर्स्ट मंडे टेस्ट की तो इसमें 'रेड 2' ने औसत प्रदर्शन किया है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज इस फिल्म ने 4.8 करोड़ रुपये की कमाई की है। अंतिम आकंड़े आने तक इसमें और इजाफा होने की उम्मीद है। फिल्म 'रेड 2' को करीब 60 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया गया है। इस हिसाब से चार ही दिनों में यह अपना बजट निकाल चुकी है। जल्द ही यह 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी।

विज्ञापन
Raid 2 Movie Day 5 Box Office Collection: Ajay Devgn Vaani Kapoor Riteish Deshmukh film first Monday earning
फिल्म 'रेड 2' का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब

हिट सीक्वल की लिस्ट में शामिल
राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी 'रेड 2' में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, अमित सियाल, यशपाल शर्मा, सुप्रिया पाठक जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को राज कुमार गुप्ता के निर्देशन की कसावट और अजय देवगन के अभिनय ने बेमिसाल बनाया है। यह साल 2018 में आई अजय देवगन की ही 'रेड' का सीक्वल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed