फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: गोविंदा से लेकर सुनील शेट्टी तक के कठिन समय में सलमान ने दिया साथ, बने सहारा

Mon, 05 May 2025 10:55 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 05 May 2025 10:55 AM IST
सार

Actors Helped By Salman Khan: हाल ही में अभिनेता शहजाद खान ने बताया कि सलमान खान की फिल्में इसलिए फ्लॉप होती हैं, क्योंकि वो दूसरों की मदद करते हैं। आइए जानते हैं बॉलीवुड के भाईजान ने किन एक्टर्स के मुश्किल दौर में की मदद। 

विज्ञापन
Salman khan helped so many actors during their tough situation including bobby deol govinda armaan kohli
सुनील शेट्टी, सलमान खान और गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'सिकंदर' में किसी एक्टर को काम दिया था। इस बात का जिक्र अभिनेता शहजाद खान ने बीत दिनों एक इंटरव्यू में किया था। साथ ही उन्होंने बताया कि सलमान खान हमेशा अपने दोस्तों की मदद करते हैं और उन्हें फिल्में दिलाते हैं, इसी कारण सलमान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाती हैं। जानिए किन एक्टर्स की भाईजान ने की मदद और दिलाई फिल्में।

Salman khan helped so many actors during their tough situation including bobby deol govinda armaan kohli
कैटरीना कैफ ने कर्नाटक के मंदिर में की सर्प संस्कार पूजा - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif

कैटरीना कैफ
अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपने सिनेमाई करियर में कई शानदार फिल्में कीं हैं। एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा पहचान साल 2005 में आई फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' से मिली। इसमें अभिनेता सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। कहा जाता है कि इस फिल्म में सलमान ने ही कैटरीना को काम दिलवाया था।

यह खबर भी पढ़ें: Diljit Dosanjh: ‘मेट गाला 2025’ में डेब्यू से पहले इस दुविधा में दिलजीत दोसांझ, फैंस से मांगी सलाह

Salman khan helped so many actors during their tough situation including bobby deol govinda armaan kohli
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा
गोविंदा सिनेमा की दुनिया के एक चर्चित कलाकार हैं। अभिनेता ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में कीं हैं, लेकिन एक समय ऐसा आया, जब उन्हें फिल्म नहीं मिल रही थी। उस वक्त सलमान खान ने गोविंदा को 'पार्टनर' फिल्म में काम दिलाया था, जो काफी हिट रही थी। हालांकि, आपको बताते चलें कि ये दोनों अभिनेता काफी अच्छे दोस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan helped so many actors during their tough situation including bobby deol govinda armaan kohli
अरमान कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम @ armaankohliofficial

अरमान कोहली
बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली को 'जानी दुश्मन' फिल्म से काफी नाम मिला था, इसमें उन्होंने एक इच्छाधारी नाग की भूमिका निभाई थी। इसके बाद एक्टर ने कई फिल्में कीं, लेकिन एक समय ऐसा आया कि उन्हें फिल्में नहीं मिल रही थी। फिर वह सलमान खान के शो 'बिग बॉस 7' में नजर आए। इसी के बाद वो सलमान खान अभिनीत फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में दिखे। हालांकि, अरमान कोहली ने इसके लिए सलमान का आभार व्यक्त किया था।

यह खबर भी पढ़ें: Babil Khan Controversy: "एक दिन उसे पछतावा होगा", विंदू दारा सिंह ने बाबिल खान के वीडियो पर दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
Salman khan helped so many actors during their tough situation including bobby deol govinda armaan kohli
सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुनील शेट्टी
इन कलाकारों में सुनील शेट्टी का भी नाम आता है, जिन्होंने अपने करियर में जबरदस्त फिल्में की हैं। कहा जाता है कि अभिनेता के जीवन में भी एक समय ऐसा आया कि उनको करियर पर ब्रेक लगा हुआ था, तो सलमान खान ने 'जय हो' फिल्म में काम दिलाकर उन्हें करियर को फिर से रफ्तार दी। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed