फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने किया सलमान के साथ अपने रिश्ते का खुलासा, बताया- क्यों नहीं मानते भाईजान की सलाह

Sun, 31 Mar 2024 02:48 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 31 Mar 2024 02:48 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Randeep Hooda has an emotional connection with Salman Khan Veer Savarkar actor revealed interesting story
रणदीप हुड्डा-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के साथ रणदीप ने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा है। फिल्म में रणदीप ने वीर सावरकर की भूमिका निभाई है। इस भूमिका के लिए रणदीप खूब तारीफ बटोर रहे है। फिलहाल रणदीप फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं, जहां एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेता ने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।






 
Randeep Hooda has an emotional connection with Salman Khan Veer Savarkar actor revealed interesting story
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणदीप ने साक्षात्कार में सलमान खान के साथ अपनी 'ब्रो बॉन्ड' यानी भाईचारे पर बात की और बताया कि बॉलीवुड के दबंग उन्हें क्या सलाह देते हैं। रणदीप ने कहा, 'हम दोनों के बीच ज्यादातर बातचीत बॉडी बिल्डिंग को लेकर होती है। वे हमेशा से मुझे अधिक पैसा कमाने और ज्यादा काम करने की सलाह देते हैं'।

Randeep Hooda has an emotional connection with Salman Khan Veer Savarkar actor revealed interesting story
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

रणदीप ने आगे कहा, सलमान मुझसे कहते हैं कि अगर मैंने अभी काम करके अपना भाग्य नहीं बनाया, तो मुझे भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, मैंने उनके सलाह में से बहुत कम का ही पालन किया है, लेकिन वे हमेशा दिल में मेरी भलाई को लेकर मुझसे बात करते रहते हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Randeep Hooda has an emotional connection with Salman Khan Veer Savarkar actor revealed interesting story
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

रणदीप ने आगे कहा, 'मैं हमेशा उनकी सलाह सुनता हूं और उसका पालन करने का प्रयास करता हूं। एक इंसान के तौर पर मैं जीवन बहुत ज्यादा बदलाव नहीं कर सकता। मैं उनके लिए एक भाई जैसा हूं, और उनके लिए हमेशा भावनात्मक तौर पर जुड़ा रहता हूं'। गौरतलब है कि रणदीप हुड्डा ने सलमान खान के साथ तीन फिल्में 'सुल्तान', 'किक' और 'राधे' में काम किया है।

विज्ञापन
Randeep Hooda has an emotional connection with Salman Khan Veer Savarkar actor revealed interesting story
रणदीप हुड्डा-स्वातंत्र्यवीर सावरकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिलहाल रणदीप 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में नजर आ रहे है। फिल्म राष्ट्रीय शहीद दिवस के मौके पर यानी 22 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हाल ही में फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर अपडेट भी सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म मई और जून के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म  जी5 पर स्ट्रीम होगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed