फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women Centric Films: इन फिल्मों में दिखा महिलाओं का जलवा, महिला पात्रों ने निभाए मुख्य किरदार

Sat, 29 Jun 2024 04:03 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 29 Jun 2024 04:03 PM IST
सार

आज इस लेख में हम पिछले तीन-चार वर्षों में रिलीज हुईं उन फिल्मों का जिक्र करेंगे, जिनमें महिला किरदार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए और फिल्म पूरी तरह से अभिनेत्रियों के कंधे पर टिकी रहीं। 

विज्ञापन
Sharma Ji Ki Beti crew Thank you for coming Jahaan Chaar Yaar  are the recent women centric films of bollywood
इन फिल्मों में दिखा महिलाओं का जलवा - फोटो : इंस्टाग्राम

भारतीय सिनेमा में महिलाओं का किरदार हमेशा से काफी महत्वपूर्ण रहा है। सत्तर और अस्सी के दशक में, जब अमिताभ बच्चन एंग्री यंग मैन के किरदार में काफी पसंद किए जाते थे, तब भी फिल्मों में उनकी मां के किरदार में नजर आने वाली अभिनेत्रियों का किरदार काफी जरूरी होता था। इस क्रम में आगे बढ़ते हुए कई ऐसी फिल्में भी बनाई गईं, जिनमें नायक और नायिकाओं का किरदार समान रूप से महत्वपूर्ण थे। इसके बाद उन फिल्मों का दौर शुरू हुआ, जिनमें महिला सशक्तिकरण की बात की गई और फिल्म में अभिनेत्रियां मुख्य किरदारों में नजर आईं। आज इस लेख में हम पिछले तीन-चार वर्षों में रिलीज हुईं उन फिल्मों का जिक्र करेंगे, जिनमें महिला किरदार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए और फिल्म पूरी तरह से अभिनेत्रियों के कंधे पर टिकी रहीं। 


Directors: इन निर्देशकों ने जीते सबसे ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार, एक डायरेक्टर ने जीते सबसे अधिक छह अवॉर्ड

Sharma Ji Ki Beti crew Thank you for coming Jahaan Chaar Yaar  are the recent women centric films of bollywood
शर्मा जी की बेटी पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

'शर्माजी की बेटी'
इस कड़ी में सबसे ताजा नाम है अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म शर्माजी की बेटी का। हाल में ही रिलीज हुई इस फिल्म को मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने निर्देशित किया है। फिल्म महिला सशक्तिकरण की बात करती है। इस फिल्म में साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामी खेर मुख्य भूमिकाओं में नजर आई हैं। फिल्म एक शर्मा परिवार की कहानी को दिखाती है, जिसमें पीढ़ियों के प्यार, करियर और खुद की खोज दिखाई गयी है। फिल्म दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। 
सेट पर देरी से पहुंचते हैं बॉलीवुड के ये सितारे

Sharma Ji Ki Beti crew Thank you for coming Jahaan Chaar Yaar  are the recent women centric films of bollywood
क्रू फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

'क्रू'
यह फिल्म इस साल ही रिलीज हुई है। फिल्म को राजेश ए कृष्णन ने निर्देशित किया है। फिल्म में तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सैनन मुख्य किरदारों में नजर आई हैं। इसके अलावा फिल्म में दिलजीत दोसांझ और मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा सहायक भूमिकाओं में दिखे थें। फिल्म पूरी तरह महिला किरदारों पर आधारित थी। इसमें तीनों अभिनेत्रियों ने एयर होस्टेस का किरदार निभाया है, जो सोने की तस्करी में शामिल हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और एक सफल फिल्म सााबित हुई।
'यह वक्त भी गुजर जाएगा', ब्रेस्ट कैंसर से जंग के बीच हिना का हिम्मत भरा पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Sharma Ji Ki Beti crew Thank you for coming Jahaan Chaar Yaar  are the recent women centric films of bollywood
'थैंक्यू फॉर कमिंग' पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

'थैंक्यू फॉर कमिंग' 
साल 2023 में रिलीज हुई ये फिल्म एक व्यसक कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म को करण बुलानी ने निर्देशित किया था। वहीं, फिल्म का निर्माण एकता कपूर द्वारा किया गया था। फिल्म में भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, डॉली सिंह, कुशा कपिला और शिबानी बेदी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आई थीं। फिल्म व्यसक विषयों पर आधारित थी, जो भूमि के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। इस फिल्म में सभी मुख्य किरदारों में महिलाएं नजरा आई थीं। हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिल पायी थी। 
फैन ने नवाज के साथ की थी ये हरकत, गुस्से में हो गए थे आगबबूला

विज्ञापन
Sharma Ji Ki Beti crew Thank you for coming Jahaan Chaar Yaar  are the recent women centric films of bollywood
'जहां चार यार' पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

'जहां चार यार' 
साल 2022 में रिलीज हुई ये फिल्म पूरी तरह से महिलाओं पर आधारित थी। इस फिल्म में चार महिलाओं की जिंदगी को दिखाया गया है। फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसका निर्देशन कमल पांडे ने किया है। इस फिल्म की कहानी भी कमल पांडे द्वारा ही लिखी गई है। फिल्म में स्वरा भास्कर, मेहर विज, शिखा तलसानिया और पूजा चोपड़ा केंद्रीय भूमिकाओं में हैं। फिल्म में शादीशुदा महिलाओं की जिंदगी को दिखाया गया है, जिनकी पूरी जिंदगी अपने पति और परिवार के ईर्द-गिर्द घूमने में ही निकल जाता है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी।  
Double Ismart: 'डबल इस्मार्ट' के पहले गाने 'स्टेपामार' का टीजर जारी, इस दिन रिलीज होगा पूरा गाना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed