Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Shreyas Talpade Interview: He dubbed for Allu Arjun Rashmika Mandanna Pushpa 2 Also talked about his health
{"_id":"66419d619454ddb88b068e8e","slug":"shreyas-talpade-interview-he-dubbed-for-allu-arjun-rashmika-mandanna-pushpa-2-also-talked-about-his-health-2024-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shreyas Talpade Interview: ‘पुष्पा 2’ की डबिंग पर खूब आया आनंद, श्रेयस बोले, इस बार मामला डबल जमेगा!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shreyas Talpade Interview: ‘पुष्पा 2’ की डबिंग पर खूब आया आनंद, श्रेयस बोले, इस बार मामला डबल जमेगा!
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 13 May 2024 10:32 AM IST
सार
बीते साल अचानक दिल का दौरा पड़ने से मरणासन्न स्थिति में पहुंचे अभिनेता श्रेयस तलपदे फिर से फिल्मों में सक्रिय हैं। उनकी नई फिल्म ‘कर्तम भुगतम’ शुक्रवार को रिलीज हो रही है। श्रेयस इन दिनों बहुत सावधानी के साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
श्रेयस तलपदे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बीते साल अचानक दिल का दौरा पड़ने से मरणासन्न स्थिति में पहुंचे अभिनेता श्रेयस तलपदे फिर से फिल्मों में सक्रिय हैं। उनकी नई फिल्म ‘कर्तम भुगतम’ शुक्रवार को रिलीज हो रही है। श्रेयस इन दिनों बहुत सावधानी के साथ काम कर रहे हैं। कॉमेडी उनका खास स्टाइल रहा है और सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ में उनकी अल्लू अर्जुन के लिए की गई डबिंग लोगों को फिर याद आ रही है। श्रेयस तलपदे से एक मुलाकात।
फिल्म ‘कर्तम भुगतम’ कर्म और फल की बात करती है, आपका कितना यकीन है इसमें?
ये फिल्म जैसा कि ट्रेलर में दिखाया गया है, एक रहस्यमयी कहानी की बात करती है। इसमें कर्म की बात की गई है। और, यह हमारी संस्कृति में रचा बसा है। मैं यही कह सकता हूं कि हमारे कर्म अच्छे हो तो फल भी अच्छा ही रहेगा।
3 of 5
श्रेयस तलपदे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जैसे कि आपका बिल्कुल मृत्यु के करीब जाकर लौट आना?
मैंने, मेरे परिवार ने, मेरी पत्नी ने कुछ तो अच्छा किया ही होगा कि ईश्वर ने मुझे ये आशीर्वाद दिया। मैं सिगरेट नहीं पीता हूं। शराब भी कभी कभार, कह लीजिए कि महीने में एक बार, पी लेता रहा हूं। डायबिटीज मुझे है नहीं। थोड़ा बहुत कोलेस्ट्रॉल बढ़ा रहा होगा, जिसकी दवा चल रही थी। एक स्वस्थ व्यक्ति को एकदम से दिल का दौरा पड़ना ये बात मैंने कोरोना संक्रमण काल से पहले तो कभी नहीं सुनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रेयस तलपदे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसके लिए आप कोरोना वैक्सीन को भी जिम्मेदार मानते हैं?
इस बारे में मैं निश्चित रूप से तो कुछ नहीं कह सकता लेकिन जो कुछ लोग कह रहे हैं, जो कुछ इसे बनाने वाली कंपनी कह रही है, उसे बिल्कुल नकारा भी नहीं जा सकता। दुनिया एक महामारी से गुजर रही थी, ऐसे में सबने एक प्रवाह में आकर एक दवा ली। हमें नहीं पता कि हमने अपने शरीर में क्या ले लिया है?
विज्ञापन
5 of 5
श्रेयस तलपदे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खैर, जीवन है तो संघर्ष तो रहेगा ही और आपका तो डॉयलॉग ही है, ‘झुकेगा नहीं साला.!’..
अबकी बार, ये ‘हरगिज झुकेगा नहीं साला..!’ होने जा रहा है। मुझे समझ आया कि आप ‘पुष्पा 2’ मेरी डबिंग की बात कर रहे हैं। मैंने इस बार भी बहुत सहज तरीके से अपना काम किया है। किसी तरह का कोई दबाव नहीं लिया। ‘पुष्पा’ में अल्लू अर्जुन की हिंदी डबिंग करते समय मैंने कुछ मराठी टच इसके संवादों को दिया था और लोगों को ये पसंद आया। उम्मीद है, इस बार मामला डबल जमेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।