लंबे ब्रेक और बीमारी के बाद यो यो हनी सिंह अब अपने अंदाज में वापसी कर चुके हैं। रैपर और गायक बीते दिनों अपनी डॉक्यूमेंट्री 'हनी सिंह: फेमस' को लेकर खूब चर्चा में रहे। अब नए साल पर वे फैंस के बीच पहुंच रहे हैं और कॉन्सर्ट का आयोजन करेंगे। नए साल में हनी सिंह अपना इंडिया टूर लेकर आ रहे हैं। फैंस के बीच क्रेज इतना ही कि चंद मिनट में ही कॉन्सर्ट के सारे टिकट बिक गए।
Honey Singh Concert: दिलजीत और एपी ढिल्लों के बाद हनी सिंह करेंगे कॉन्सर्ट, पलक झपकते ही बिक गए सारे टिकट
Honey Singh Millionaire India Tour: बीते साल दिलजीत दोसांझ से लेकर एपी ढिल्लों और करण औजला सहित तमाम गायकों के कॉन्सर्ट लोकप्रिय रहे और फैंस की भीड़ जुटी। अब इस साल यो यो हनी सिंह अपने मिलेनियर टूर की शुरुआत करने वाले हैं। दर्शकों के बीच क्रेज जबर्दस्त है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से होगी कॉन्सर्ट की शुरुआत
हनी सिंह लंबे वक्त से गायब थे। अब उन्होंने धमाकेदार अंदाज में वापसी की है। जल्द ही हनी सिंह इंडिया टूर करने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की। उनका यह टूर इस साल फरवरी से शुरू होगा। शुरुआत मुंबई से होगी और वे इसके बाद वे देश के अन्य दस शहरों में जाएंगे। कल शनिवार 11 जनवरी को सिंगर के इस कॉन्सर्ट की टिकट लाइव हुई थीं और महज दस मिनट के अंदर सारे टिकट बिक गए।
ये खबर भी पढ़ें:
Tiku Talsania Health Update: अब कैसी है अभिनेता टीकू तलसानिया की तबीयत, बेटी शिखा ने बताया पिता की सेहत का हाल
किस शहर में कब होंगे कॉन्सर्ट?
हनी सिंह का मिलेनियर टूर 22 फरवरी 2025 से मुंबई से शुरू हो रहा है। यह टूर 05 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान हनी सिंह अलग-अलग शहरों में जाकर प्रस्तुति देंगे। 22 फरवीर को मुंबई के बाद हनी सिंह 28 फरवरी को लखनऊ जाएंगे। फिर 01 मार्च को दिल्ली में परफॉर्म करेंगे। 08 मार्च को इंदौर, 04 मार्च को पुणे और 15 मार्च को अहमदाबाद में कॉन्सर्ट होगा। इसके बाद 22 मार्च को बेंगलुरु, 23 मार्च को चंडीगढ़ और फिर 29 मार्च को जयपुर में हनी सिंह परफॉर्म करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें:
Gully Boy sequel: 'गली बॉय' के सीक्वल की तैयारी शुरू, आलिया-रणवीर का कटा पत्ता? नजर आएगी ये नई जोड़ी
वर्चअल कतार में लगे रहे हजारों प्रशंसक
टूर के दौरान सबसे आखिरी ठिकाना होगा कोलकाता। यहां हनी सिंह 05 अप्रैल को परफॉर्म करेंगे। टूर के लिए हनी सिंह के फैंस में किस कदर दीवनागी है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि दस मिनट के अंदर सारे टिकट बिक गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब कॉन्सर्ट के टिकट लाइव होने वाले थे, तब कथित तौर पर 20,000 प्रशंसक वर्चुअल कतार में थे। टिकट लाइव होने के तुरंत बाद सारे टिकट 10 मिनट के भीतर बिक गए।
ये खबर भी पढ़ें:
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में ‘द केरल स्टोरी’ की ये अभिनेत्री देंगी प्रस्तुति, करेंगी शिव तांडव
कितना रहा टिकट का दाम
रिपोर्ट के अनुसार कॉन्सर्ट के लिए सामान्य सीटों की कीमत 1,499 रुपये रखी गई। लेकिन बाद में ज्यादा मांग के चलते इसे बढ़ाकर ढाई हजार रुपये कर दिया गया। इसके अलावा, प्रीमियम श्रेणियों के लिए 3,999 रुपये, 6 हजार रुपये और यहां तक कि 8.5 हजार रुपये के टिकट भी उपलब्ध थे।