निर्देशक बॉबी कोली के निर्देशन में बनी नंदमुरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डाकू महाराज' ने आज 12 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म का निर्देशन बॉबी कोली ने किया है। फिल्म 'डाकू महाराज' में बॉबी देओल खलनायक बने दिखे हैं। उनके अलावा उर्वशी रौतेला, चांदनी चौधरी, प्रज्ञा जायसवाल और श्रद्धा श्रीनाथ जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का संगीत थमन एस ने तैयार किया है। वहीं, बॉबी कोली ने फिल्म का निर्देशन करने के साथ इसका लेखन भी किया है। हाल ही में उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बॉबी कोली की तारीफों के पुल बांधे हैं।
Daaku Maharaaj: 'मैंने आपकी मेहनत देखी है, यह रंग लाए', उर्वशी ने निर्देशक बॉबी कोली की तारीफ में पढ़े कसीदे
Daaku Maharaaj: फिल्म 'डाकू महाराज' आज रविवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन बॉबी कोली ने किया है। उर्वशी रौतेला फिल्म का हिस्सा हैं। हाल ही में उन्होंने निर्देशक की दिल खोलकर तारीफ की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाल्टेयर वीरय्या के 'बॉस पार्टी' से शुरू हुआ सफर
उर्वशी ने बॉबी कोली के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए एक चिट्ठी लिखी है। अभिनेत्री ने लिखा है, 'प्रिय प्रिय बॉबी गारू, आपका बेमिसाल काम मैंने देखा है। उसकी तारीफ में यह चिट्ठी मैं बहुत खुशी के साथ लिख रही हूं। आपके साथ काम करने का सफर वाल्टेयर वीरय्या के 'बॉस पार्टी' गाने से शुरू हुआ, जो जादुई रहा है। उस प्रोजेक्ट के दौरान आपने मेरी क्षमताओं को पहचाना और मुझ पर यकीन किया। उस दौरान अपके टैलेंट और जुनून ने मुझे हैरान कर दिया'।
दिल और आत्मा सब झोंक दिया
अभिनेत्री ने आगे लिखा है, 'अब जब हमने 'डाकू महाराज' में साथ काम किया तो मैंने देखा आपने इस फिल्म के लिए अपना दिल और आत्मा सबकुछ झोंककर काम किया है। पिछले दो साल से मैं आपकी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण देख रही हूं। मैं इसकी गवाह रही हूं। यह खूबी आपको हमारे समय के सबसे महान निर्दशकों में शामिल करती है। यह सफर सिर्फ एक फिल्म बनाने को लेकर नहीं रहा, यह एक सपने को जीवन में उतारने का सफर रहा। उस सपने के प्रति आपकी प्रतिबद्धता मुझे प्रेरित करती है।
बोलीं- साथ काम करके गौरवान्वित हूं
उर्वशी ने लिखा है, 'मैं तहे दिल से ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि 'डाकू महाराज' खूब सफलता अर्जित करे। मुझे उम्मीद है कि यह न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़ेगी, बल्कि आपकी हर हसरत पूरी करेगी। इस फिल्म की सफलता मेरे लिए बेहद निजी होगी, क्योंकि मैंने देखा है कि इस मास्टरपीस के लिए आप रात-रातभर जागे हैं आपकी क्रिएटिविटी तो देखी ही जा सकती है, आप भावनात्मक रूप से बहुत ज्यादा जुड़े हैं। आपके साथ काम करते हुए मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है'।
Manisha Koirala: जब पहली बार बिग बी के घर गईं मनीषा, बंगला देख चौंधिया गईं आंखें, मुंह से निकला- 'अरे बाप रे'
सोशल मीडिया पर मिल रही मिलीजुली प्रतिक्रिया
यह फिल्म एक डाकू पर आधारित है जो अपने लोगों के अस्तित्व के लिए निडरता से लड़ता है। फिल्म में एक्शन है। इस फिल्म को दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ दर्शकों ने फिल्म को बेहतर तरीके से बनाई गई कमर्शियल एक्शन एंटरटेनर के रूप में सराहा है। वहीं, कई लोगों ने बालकृष्ण के एंट्री सीन की भी काफी तारीफ की।
Raat Akeli Hai 2: इंस्पेक्टर जटिल यादव के रूप में नए रहस्य की जांच करेंगे नवाजुद्दीन? जानिए पूरा मामला