फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa The Rule: शाहरुख खान के लिए बॉक्स ऑफिस पर नया खतरा, ‘पुष्पा 2’ को इस दिन रिलीज करने की तैयारी

Fri, 11 Nov 2022 12:16 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 11 Nov 2022 12:16 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Dunki and Allu Arjun Pushpa The Rule to be clashed at the box office on christmas next year
डंकी, पुष्पा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तेलुगू के साथ साथ हिंदी में भी सुपरहिट रही फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ की सीक्वल ‘पुष्पा द रूल’ की शूटिंग के लिए फिल्म की पूरी यूनिट ने विदेश में डेरा डाल दिया है। जी हां, ये फिल्म इस बार देसी जंगलों में शूट नहीं होगी। फिल्म की यूनिट के साथ इसके हीरो अल्लू अर्जुन का संगम रविवार को होने वाला है और फिल्म की जो रिलीज डेट सोची गई है, वह हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए नया खतरा बनती दिख रही है। फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ को अगले साल क्रिसमस पर रिलीज करने की तैयारी है और इसी दिन शाह रुख खान की फिल्म ‘डंकी’ भी रिलीज होने वाली है। फिल्म का पहला शेड्यूल कहां शुरू हो रहा है, आइए जानते हैं।

Shah Rukh Khan Dunki and Allu Arjun Pushpa The Rule to be clashed at the box office on christmas next year
पुष्पा फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ को लेकर तेलुगू सिनेमा के साथ साथ हिंदी फिल्म दर्शकों में गजब की उत्सुकता देखी जा रही है। फिल्म के हीरो अल्लू अर्जुन ने पहले अपनी हिंदी में डब फिल्मों से उत्तर भारतीय राज्यों में अपने प्रशंसकों का जबरदस्त आधार तैयार किया और फिर बीते साल दिसंबर में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ ने धमाका कर दिया। अकेले हिंदी में सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने वाली इस फिल्म के सीक्वल की शूटिंग की तैयारियां लंबे समय से चलती रही हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक और इसका मुहूर्त शॉट हो चुके हैं। फिल्म का पहला लंबा शेड्यूल अब रविवार से शुरू होने जा रहा है।

Shah Rukh Khan Dunki and Allu Arjun Pushpa The Rule to be clashed at the box office on christmas next year
पुष्पा 2 के सेट पर सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक के साथ अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ का पहला 15 दिनों का शेड्यूल थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास शुरू होने जा रहा है। थाईलैंड के जंगलों में शूट होने जा रही इस फिल्म के लिए फिल्म की पूरी यूनिट वहां पहुंच चुकी है। फिल्म के प्री प्रोडक्शन के लिए टीम ने दिन रात मेहनत करके अपना काम करीब करीब पूरा भी कर लिया है। फिल्म के हीरो अल्लू अर्जुन के दक्षिण अफ्रीका में एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने के बाद सीधे बैंकॉक पहुंचने की जानकारी फिल्म से जुड़े सूत्रों ने दी है। इस शेड्यूल में फिल्म के बाकी सितारे भी हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Dunki and Allu Arjun Pushpa The Rule to be clashed at the box office on christmas next year
पुष्पा द रूल के फोटोशूट के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ की शूटिंग को लेकर अल्लू अर्जुन सारा काम अपनी निगरानी में ही करा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इसी के चलते लगातार आगे खिसकती रही है। कन्नड़ फिल्म ‘केजीएफ 2’ की सफलता के बाद फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ की पटकथा में बदलाव की खबरें भी आती रही हैं। निर्देशक सुकुमार ने इस कहानी में थोड़े फेरबदल तो किए हैं लेकिन ये फिल्म  ‘केजीएफ 2’ के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सुकुमार का इरादा फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ को बहुत बड़े स्तर पर शूट करने का है। संगीतकार देवी श्री प्रसाद उर्फ डीएसपी भी इस बार पिछली फिल्म के अपने सुपरहिट गानों से आगे कुछ नए प्रयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Dunki and Allu Arjun Pushpa The Rule to be clashed at the box office on christmas next year
डंकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ की रविवार से बैंकॉक में शुरू हो रहे शेड्यूल के साथ ही ये जानकारी भी सामने आई है कि ये फिल्म अगले साल क्रिसमस पर रिलीज करने का लक्ष्य अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म की टीम को दिया है। फिल्म की शूटिंग और इसका पोस्ट प्रोडक्शन भी इसी हिसाब से प्लान कर लिया गया है। ऐसा होता है तो ये हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए बड़ी चुनौती होगी क्योंकि इसी सप्ताहांत उनकी राज कुमार हिरानी निर्देशित फिल्म ‘डंकी’ की रिलीज की तैयारियां चल रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed