फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: तारक मेहता में वापस आ रही हैं 'टप्पू की मम्मी', 'दयाबेन' ने पोस्ट साझा कर दिए संकेत

Sun, 15 Jan 2023 01:43 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 15 Jan 2023 01:43 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Dayaben aka Disha Vakani hint fans for her comeback in the show
दिशा वकानी - फोटो : social media

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो फैंस के दिलों में अपनी जगह बना चुका है। इस शो की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ती जा रही है। हाल ही में शो में दिखाया गया कि काफी समय के बाद बाद बाघा को अपना खोया हुआ प्यार बावरी वापस मिली है। इसी के साथ एक्ट्रेस नवीना वाडेकर ने बावरी के किरदार के साथ तारक मेहता में अपनी नई शुरुआत की है और दयाबेन यानी दिशा वकानी ने उनका शो में स्वागत किया है। खबरें आ रही हैं कि दिशा की भी इस शो में वापसी की बात चल रही है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Dayaben aka Disha Vakani hint fans for her comeback in the show
दिशा वकानी - फोटो : social media

यह शो 15 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के मेकर्स ने शो में ना जाने कितने ही बदलाव किए हैं। कई किरदार शो छोड़कर चले गए तो कुछ ने इस दुनिया को ही अलविदा कह दिया। ऐसा ही सीरियल में काफी समय से नजर नहीं आई बावरी को शो के मेकर्स वापस लेकर आए हैं।

Miss Universe 2022: यूएसए की गैब्रिएल बनीं मिस यूनिवर्स, भारत की हरनाज ने पहनाया ताज

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Dayaben aka Disha Vakani hint fans for her comeback in the show
दिशा वकानी - फोटो : social media

खबर आ रही है कि नवीना वाडेकर ने बावरी के किरदार के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। यह बात जब दयाबेन यानी दिशा वकानी के कानों तक पहुंचीं तो वह खुश हो गईं और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी भी जाहिर की। दिशा वकानी ने अपने इंस्टाग्राम पर नवीना वाडेकर की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें शो में नई शुरुआत के लिए बधाई दी है। दिशा की तरफ से काफी समय बाद शो को लेकर कोई रिएक्शन दिया गया है ऐसे में फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Kabir-Parveen: कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में रचाई थी चौथी शादी, ऐसे हुई पत्नी परवीन दुसांज से पहली मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Dayaben aka Disha Vakani hint fans for her comeback in the show
दिशा वकानी - फोटो : social media

अब फैंस यह उम्मीद कर रहे हैं कि दिशा भी ऐसे ही एक दिन तारक मेहता शो में वापसी करने वाली हैं और शो में टप्पू के पापा कहती हुई नजर आएंगी। दिशा को शो में वापसी को लेकर पिछले साल ही असित मोदी ने साफ कहा था कि उन्हें लाने की कोशिश चल रही है। अब हाल ही में शो की घटती टीआरपी के बाद फैसला किया गया कि तारक मेहता की बिखरी कड़ियों को फिर से जोड़ना होगा और उन किरदारों को वापस लाना होगा जो शो छोड़कर चले गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed