{"_id":"682b74fbc83be808790efb8c","slug":"tamil-actor-vishal-to-marry-actress-sai-dhansika-know-about-wedding-date-and-all-details-2025-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vishal-Sai Dhansika: रजनीकांत की ऑनस्क्रीन बेटी से शादी रचाने जा रहा ये तमिल एक्टर, इस दिन होंगे सात फेरे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vishal-Sai Dhansika: रजनीकांत की ऑनस्क्रीन बेटी से शादी रचाने जा रहा ये तमिल एक्टर, इस दिन होंगे सात फेरे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 19 May 2025 11:46 PM IST
सार
Vishal-Sai Dhansika Wedding: तमिल अभिनेता विशाल जल्द शादी रचाने जा रहे हैं। वे अभिनेत्री साई धनशिका को अपनी जीवनसंगिनी बनाएंगे। शादी की डेट का भी खुलासा हो चुका है।
विज्ञापन
1 of 5
विशाल-साई धनशिका
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तमिल अभिनेता विशाल घर बसाने जा रहे हैं। वे अभिनेत्री साई धनशिका से शादी रचाने वाले हैं। कथित तौर पर आज सोमवार को दोनों ने एक इवेंट में अपनी शादी के बारे में एलान किया। साथ ही डेट भी बता दी। कपल इसी साल सात फेरे लेने की तैयारी में हैं। विशाल और साई करीब 15 साल से दोस्त हैं।
2 of 5
विशाल-साई धनशिका
- फोटो : इंस्टाग्राम
विशाल के जन्मदिन पर होगी शादी
पिछले कुछ दिनों से विशाल और साई धनशिका की शादी की खबरें चल रही थीं। आज एक इवेंट में कपल ने इन खबरों को कंफर्म कर दिया। साथ ही यह खुलासा भी किया कि वे 29 अगस्त 2025 को शादी करने वाले हैं। इसी दिन विशाल का जन्मदिन भी होता है।
3 of 5
विशाल-साई धनशिका
- फोटो : इंस्टाग्राम
दोनों के बीच उम्र का कितना फासला?
विशाल और साई धनशिका की शादी की खबर सामने आने के बाद से ही इनके बीच का उम्र का फासला भी चर्चा में है। विशाल 47 वर्ष के हैं और अपने जन्मदिन के मौके पर वे 48 वर्ष के होंगे। वहीं, धनशिका का जन्म 20 नवंबर 1989 को हुआ। वे 35 साल की हैं। दोनों की उम्र में करीब 12 साल का अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
साई धनशिका
- फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं साई धनशिका?
साई धनशिका तेलुगु इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपना एक्टिंग करियर 16 साल की उम्र में ही शुरू कर दिया था। उन्होंने रजनीकांत की 'कबाली' (2016) में अपनी एक्टिंग से काफी लोकप्रियता हासिल की। इस फिल्म में वे रजनीकांत की बेटी के किरदार में नजर आईं।
कई महीने से कर रहे थे डेट
विशाल और साई धनशिका कई महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आखिर अगस्त में दोनों सात फेरे लेने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी से पहले कपल अपनी सगाई की तारीख का एलान भी कर सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।