{"_id":"5beff909bdec2269a415099d","slug":"anup-jalota-went-in-bigg-boss-12-to-meet-jasleen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस में जसलीन की हकीकत बताने पहुंचे अनूप जलोटा, सलमान ने पूछा-'फिर वो 3 साल का अफेयर'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस में जसलीन की हकीकत बताने पहुंचे अनूप जलोटा, सलमान ने पूछा-'फिर वो 3 साल का अफेयर'
Sat, 17 Nov 2018 04:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Nov 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 में एक बार फिर भजन सम्राट अनूप जलोटा पहुंचे। वीकेंड का वार में अनूप और जसलीन की मुलाकात हुई और अपने रिश्ते पर खुलकर बोले। इस बीच सलमान खान ने भी दोनों के बीच के रिश्ते को लेकर काफी सवाल खड़े किए। इस दौरान अनूप जलोटा के खुलासे से जसलीन काफी हैरान और परेशान दिखीं...आइए जानते हैं आखिर क्या होगा आज रात के एपीसोड में...
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बता दें कि बिग बॉस में अनूप जलोटा ने दोबारा आकर घर का तापमान बढ़ा दिया है। अनूप के शो में आते ही उन्हें और जसलीन को एक रूम में बैठाया गया। वहीं, सलमान ने उनके रिश्ते की सारी हकीकत जानने की कोशिश की और एक के बाद एक सवाल किये। अनूप ने बताया कि वह शो में बतौर गुरु-शिष्य आए थे। लेकिन जसलीन ने हमारा रिश्ते का रूप ही बदल दिया।
अनूप ने साफ-साफ शब्दों में कह दिया कि जसलीन के साथ उनका रिश्ता गुरू-शिष्य का है और इससे आगे कुछ नहीं। साथ ही यह भी कहा कि उनके दिल में जसलीन के लिए कोई फीलिंग्स नहीं है। वहीं, जसलीन अनूप की बातें सुनकर हैरान हो गईं। ऐसे में सलमान खान ने अनूप पर सवाल दागा कि फिर वो शो के पहले दिन प्यार मोहब्बत दिख रही थी तो वो क्या था...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
इस पर अनूप ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि जसलीन इस तरह का खेल उनके साथ खेलेंगी। बता दें कि जसलीन और अनूप बतौर लव कपल बनकर शो में उतरे थे। इसके बाद सलमान खान ने पूछा जो दो से तीन साल तक रिलेशनशिप वाली बात था उसका क्या मतलब है।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
इस पर जसलीन यह कहती दिखाईं कि वह कन्फ्यूज हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो आज रात के शो में अनूप और जसलीन के रिश्ते की सारी हकीकत दुनिया के सामने आ जाएगी। वहीं, शो में हंगामा खड़ा करने वाले शिवाशीष को भी सलमान खान ने जमकर लताड़ा। आखिर में सलमान खान शिवाशीष से यह कहते दिखाई दिए कि बिग बॉस के नियमों का पालन ना करने के चलते उन्हें घर से निष्कासित किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।