फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: शो से बाहर आते ही अभिजीत बिचुकले ने सलमान खान पर साधा निशाना, कहा- ऐसे 100 सलमान….

Tue, 25 Jan 2022 11:29 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 25 Jan 2022 11:29 PM IST
सार

टेलीविजन के मशहूर और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के फिनाले में एक हफ्ते का समय बाकी रह गया है। टीवी शो के फिनाले से पहले हुए डबल एडिक्शन ने सभी को चौंका कर रख दिया।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Abhijeet Bichukale targeted Salman Khan after eliminated from the show said Salman khan is no one in front of him
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के फिनाले में एक हफ्ते का समय बाकी रह गया है। टीवी शो के फिनाले से पहले हुए डबल एविक्शन ने सभी को चौंका कर रख दिया। शो के बीते एपिसोड में एलिमिनेटेड सदस्यों देवोलीना भट्टाचार्जी, अभिजीत बिचुकले और रश्मि देसाई में से दो सदस्यों का सफर फिनाले के नजदीक पहुंचकर भी खत्म हो गया। दरअसल सोमवार को प्रसारित एपिसोड में जनता के फैसले के बाद बतौर वाइल्डकार्ड शो में एंट्री लेने वाले अभिजीत बिचुकले और देवोलीना भट्टाचार्जी का शो में सफर खत्म हो गया।

 

ऐसे में घर से बेघर हुए अभिजीत ने बिग बॉस के घर से बाहर आते ही शो के होस्ट सलमान खान पर निशाना साधा है। दरअसल, सलमान खान ने कई बार वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान अभिजीत के बर्ताव और उनके रवैए की वजह से उन्हें डांट लगाई थी। ऐसे में अब अभिजीत ने उन पर अपनी भड़ास निकाली है। जनता से कम वोट मिलने की वजह से अभिजीत शो से बाहर हो गए, जिसकी वजह से एलिमिनेट हुए अभिजीत बिचुकले बिल्कुल भी खुश नहीं है।

 

Bigg Boss 15: Abhijeet Bichukale targeted Salman Khan after eliminated from the show said Salman khan is no one in front of him
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

घर से बाहर आते ही अभिजीत ने एक मीडिया वेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा कि वह जल्दी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेंगे। इस दौरान वह बिग बॉस में उनके सफर के बारे में बातचीत करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिचुकले ने यह भी कहा कि सलमान को शो में उनका आगे आना पसंद नहीं आया, इसी वजह से उन्होंने अभिजीत को अपना निशाना बनाया।

Bigg Boss 15: Abhijeet Bichukale targeted Salman Khan after eliminated from the show said Salman khan is no one in front of him
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

अभिजीत ने सलमान पर यह भी आरोप लगाया कि सलमान नहीं देख सकते कि कोई भी उनसे आगे जाए। यही वजह है कि उन्होंने अभिजीत को लगातार भला बुरा कहा। हाल ही में बिग बॉस के घर से बेघर हुए कहा कि शो के मेकर्स ने उनकी अच्छी बातें एडिट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Abhijeet Bichukale targeted Salman Khan after eliminated from the show said Salman khan is no one in front of him
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

इस दौरान उन्होंने यह तक कहा कि वह ऐसे 100 सलमान खान अपने घर के सामने खड़े कर सकते हैं और गली की सफाई करवा सकते हैं। अभिजीत ने यह भी कहा कि सलमान मेरे आगे कुछ नहीं है। साथ ही उन्होंने महिलाओं से बदतमीजी करने की बात को भी सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि वह इस शो में सिर्फ एक्टिंग कर रहे थे, क्योंकि बिग बॉस का मंच उनके लिए रंगमंच के समान था।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Abhijeet Bichukale targeted Salman Khan after eliminated from the show said Salman khan is no one in front of him
सलमान खान और अभिजीत बिचुकले - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान अभिजीत ने यह भी कहा कि सलमान खान ने अभी तक बिग बॉस अपने दम पर चलाया होगा। लेकिन शो का यह सीजन सिर्फ उनके नाम से जाना जाएगा। इस दौरान सलमान को पिंजरे का शेर बताते हुए अभिजीत ने कहा कि जिस तरह से सलमान ने उनसे बात की है। पूरे महाराष्ट्र में किसी ने भी इस तरह से बात नहीं की और अब वह सलमान को जवाब देंगे, क्योंकि वह असली शेर हैं पिंजरे के शेर नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed