फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: ईशान सहगल मायशा अय्यर से हुए नाराज, कहा-अपने एक्स बॉयफ्रेंड से तुलना मत करो

Sat, 30 Oct 2021 02:51 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 30 Oct 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 ieshaan sehgaal gets angry on miesha iyer says don't compare to me with your ex boyfriends
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

ईशान सहगल और मायशा अय्यर बिग बॉस के घर में अपने लव एंगल को लेकर बहुत ही मशहूर हैं। दोनों का अक्सर ऑन-स्क्रीन खूब प्यार देखने को मिलता है। हालांकि इन-दोनों की आपसी सोच को लेकर भी अक्सर घर में खूब झगड़े दिखाई देते है। लेकिन इसके बावजूद दोनों साथ में हैं। हाल ही में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए राजीव अदातिया की वजह से दोनों के रिश्ते में थोड़ी खटपट हुई। हालांकि बाद में दोनों ने एक-दूसरे से अपनी बातें सुलझा ली। लेकिन अब दोनों के बीच एक बार फिर से झगड़ा हुआ था।



मायशा को कहा एक्स से तुलना मत कर

दरअसल मायशा और ईशान का आपस में झगड़ा हुआ। जहां मायशा ने ईशान को बोला कभी-कभार तुम मेरे एक्स की तरह बात करते हो, जिसको सुनने के बाद ईशान सहगल मायशा अय्यर पर काफी गुस्सा  हुए और उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि मेरी तुलना अपने एक्स बॉयफ़्रेंड्स से मत कर। यहां तक कि ईशान ने मायशा को इशारों-इशारों में कहा कि तुम मेरी तुलना प्रतीक से कर रहे हो।

bigg boss 15 ieshaan sehgaal gets angry on miesha iyer says don't compare to me with your ex boyfriends
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

ईशान ने कहा लिस्ट में शामिल नहीं होना चाहता

ईशान मायशा पर गुस्सा करते हुए ये कहते हुए भी नजर आए कि मैं तुम्हारे एक्स की लिस्ट में शामिल नहीं होना चाहता। जिसके बाद दोनों के बीच में थोड़ी सी बहसबाजी हुई। हालांकि हर बार की तरह दोनों ने अपने बीच के मतभेद को सुलझा लिया और फिर से दोनों एक हो गए।

bigg boss 15 ieshaan sehgaal gets angry on miesha iyer says don't compare to me with your ex boyfriends
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

ईशान से झगड़ा होने के बाद रोते दिखे राजीव

राजीव और ईशान का घर में बड़ा झगड़ा हुआ जिसकी वजह से दोनों के बीच दोस्ती खत्म हो गई। राजीव ईशान से लड़ाई होने के बाद काफी दुखी नजर आए। मायशा ने राजीव के पास जाकर उन्हें समझाया और कहा कि वो किसी भी बात के बारे में अब ना सोचे, सब चीजें सुलझ चुकी हैं और अब सब कुछ सही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 ieshaan sehgaal gets angry on miesha iyer says don't compare to me with your ex boyfriends
मायशा अय्यर, ईशान सहगल - फोटो : सोशल मीडिया

राजीव ने दी मायशा को सलाह

कल तक मायशा और ईशान को एक-साथ पसंद ना करने वाले राजीव उन्हें सलाह देते हुए नजर आए। राजीव मायशा से कहते दिखे कि हमेशा ईशान का ध्यान रखना और उसको कभी भी धोखा मत देना। जिसके मायशा ने राजीव को कहा कि अगर ईशान ने मेरा साथ छोड़ दिया तो। जिस पर जवाब देते हुए राजीव ने कहा कि वो कभी भी ऐसा नहीं करेगा।

विज्ञापन
bigg boss 15 ieshaan sehgaal gets angry on miesha iyer says don't compare to me with your ex boyfriends
ईशान- मायशा - फोटो : सोशल मीडिया

ईशान ने सलमान खान के सामने किया था प्रपोज

ईशान सहगल ने वीकेंड के वार में सलमान खान के सामने मायशा अय्यर से अपने प्यार का इजहार किया था। जिसका मायशा ने भी बहुत ही सकारात्मक जवाब दिया था। हालांकि इन दोनों के प्यार को लेकर अक्सर घर में सवाल उठते हैं। पहले ही हफ्ते में ईशान और मायशा के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed