बिग बॉस ओटीटी में अपना जलवा बिखेरने के बाद शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में एंट्री कर चुकी हैं। हालांकि शमिता के लिए बिग बॉस शब्द कुछ नया नहीं है, वो पहले भी यहां का हिस्सा बन चुकी हैं। हालांकि शमिता के लिए बिग बॉस शब्द कुछ नया नहीं है, वो पहले भी यहां का हिस्सा बन चुकी हैं। हालांकि तीसरे सीजन को शमिता ने बहन शिल्पा की शादी के कारण बीच में ही छोड़ दिया था।
Bigg Boss 15: इस शादीशुदा एक्टर से प्यार कर विवादों में आई थीं शमिता शेट्टी, पहली फिल्म रही सुपरहिट फिर डोल गया करियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीष मल्होत्रा ने दी एक्टिंग करने की सलाह
मेंगलुरु में पैदा हुईं शमिता शेट्टी ने अपनी पढ़ाई सेंट एंथोनी गर्ल्स हाईस्कूल से की। उन्होंने मुंबई के सीडेनहम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने मुंबई के ही एक कॉलेज से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। शमिता मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पास इंर्टनशिप कर रही थीं। तभी मनीष ने उन्हें एक्टिंग के लिए प्रेरणा दी।
पहली फिल्म से हुईं हिट
शमिता ने साल 2001 में बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मोहब्बतें' से अपने एक्टिंग के सफर की शुरुआत की। इस फिल्म के लिए उन्हें आइफा बेस्ट डेब्यू एक्टर (फीमेल) का अवॉर्ड भी मिला। वहीं इसी साल उनका गाना 'शरारा शरारा' आया। इस गाने से शमिता रातों-रातों स्टार बन गईं। साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'जहर' में शमिता के काम को बहुत पसंद किया गया।
टीवी शोज भी किए
हिंदी फिल्मों में बात नहीं बनी तो शमिता ने कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। इतना ही नहीं 'बिग बॉस', 'झलक दिखला जा' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शो करने के बाद भी शमिता बॉलीवुड में दूर होती गईं। शमिता शेट्टी 42 साल की हैं और बिग बॉस के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'ब्लैक विडो' में नजर आईं थीं।
इंटीरियर डिजाइनिंग में बनाया करियर
फिल्मों के साथ शमिता ने इंटीरियर डिजाइनिंग में अपना नाम कमाया। उन्होंने मुंबई में रॉयल्टी नाम का क्लब डिजाइन किया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में उनके द्वारा डिजाइन किए गए लॉसिस स्पा के लिए उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर सम्मानित किया गया।