फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक का हुआ जमकर झगड़ा, इस वजह से खिलाफ हुए घरवाले

Sat, 30 Oct 2021 03:30 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 30 Oct 2021 03:30 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash and pratik sehajpal gets into fight due to kitchen duty nishant bhatt support this contestant
तेजस्वी प्रकाश, प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram

बिग बॉस के पहले के सीजन्स में अकसर कंटेस्टेंट्स के बीच खाने को लेकर जमकर बहसबाजी होते हुए देखा गया है। किचन घर का सबसे अहम एरिया है, जहां कई दोस्ती बनती और बिगड़ती देखी जाती हैं। बिग बॉस 15 में जब सभी घरवासी जंगल में थे तो उस दौरान डॉनल और तेजस्वी के बीच खाना बनाने को लेकर अक्सर झगड़ा होते हुए दिखाई दिया। हालांकि जब से सभी घरवाले घर में आए तबसे किसी ने भी कभी खाने को लेकर न कोई मुद्दा बनाया, न ही पिछले तीन हफ्तों में दर्शकों को किचन में लड़ाई देखने को मिली थी।



किचन में काम को लेकर हुआ घमासान

हालांकि अब चौथे हफ्ते में आने के बाद किचन को लेकर घमासान होता हुआ नजर आया। दरअसल प्रतीक और तेजस्वी के बीच खाना बनाने को लेकर बहुत बड़ी बहस हुई और इस दौरान तेजस्वी कई घरवालों के निशाने पर आईं। दरअसल तेजस्वी बिग बॉस के घर में प्रतीक और अकासा के साथ मिलकर किचन ड्यूटी करती हैं। जहां अकासा और प्रतीक का काम सभी घरवालों को बराबरी का खाना सर्व करना है तो वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी का काम खाना बनाना है।

bigg boss 15 tejasswi prakash and pratik sehajpal gets into fight due to kitchen duty nishant bhatt support this contestant
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

खाना छोड़कर मेकअप करने गईं तेजस्वी

हालांकि तेजस्वी सब्जी बनाने से पहले नहाने और मेकअप करने में काफी बिजी हो गईं। भूख से परेशान सभी घरवालों का तेजस्वी का खाना बनाए बिना यूं गायब होना बिलकुल भी पसंद नहीं आया। ऐसा देखने के बाद प्रातीक वॉशरूम एरिया में जाकर तेजस्वी पर काफी गुस्सा हुए। दरअसल अकासा और प्रतीक का कहना था कि घर में सभी खाने के लिए भूखे हैं और वो किचन ड्यूटी होने के बावजूद भी खाना छोड़कर अपना मेकअप करने में व्यस्त हैं।

bigg boss 15 tejasswi prakash and pratik sehajpal gets into fight due to kitchen duty nishant bhatt support this contestant
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

निशांत भट्ट से हुआ झगड़ा

तेजस्वी के इस रवैये को देखने के बाद निशांत भट्ट खुद का गुस्सा शांत नहीं कर सकें और वो, अकासा और शमिता तीनों ही तेजस्वी पर निशाना साधते हुए नजर आए। उनका कहना था कि जब घर में खाना बनाने का समय था तो तेजस्वी चिल कर रही थीं। प्रतीक और तेजस्वी के बीच इस दौरान काफी बड़ा झगड़ा हुआ जिसमें प्रतीक ने तेजस्वी को कहा कि आप खाना मत बनाओ।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash and pratik sehajpal gets into fight due to kitchen duty nishant bhatt support this contestant
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तेजस्वी को खाना बनाने के लिए किया माना

प्रतीक ने तेजस्वी के इस व्यवहार पर जवाब देते हुए कहा, ‘तेजा आप खाना बनाने की ड्यूटी मत करो’। तेजस्वी ने उस दौरान तो हां में हां मिला दी, लेकिन जब तेजस्वी को लगा कि प्रतीक और अकासा उन्हें निशाना बना रहे हैं और ऊंची आवाज करते हुए उन्हें बार-बार विलन बनाने कि कोशिश कर रहे हैं तो तेजस्वी ने अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन प्रतीक का साथ देने के दौरान उन दोनों का झगड़ा हो गया। हालांकि निशांत के साथ लड़ाई को नजरअंदाज करते हुए तेजस्वी बाहर निकल गईं।

विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash and pratik sehajpal gets into fight due to kitchen duty nishant bhatt support this contestant
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तेजस्वी ने रखी अपनी बात

हालांकि जब मामला थोड़ा शांत हुआ तो तेजस्वी ने घरवालों के सामने अपनी बात रखी और कहा कि उन्हें सब्जियां काटकर नहीं दी गई थीं, इसलिए उन्होंने नहीं बनाई। जब बिग बॉस की तरफ से सब्जियां आईं तब तक आधे से अधिक लोग खाना खा चुके थे। इस वजह से उन्होंने आराम से सब्जी बनाने का फैसला किया। तेजस्वी ने कहा कि अगर लोग उन्हें इस वजह से बार-बार नीचा दिखाएंगे तो वो किचन से बिलकुल दूर रहेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed