बिग बॉस के घर में एक बार फिर से सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल धमाल मचाने आ रहे हैं। टेलीविजन का ये शो पिछले हफ्ते रविवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑन एयर हुआ था। शो की मेजबानी इस बार सलमान बल्कि करण जौहर कर रहे हैं। हालांकि इस शो से लोगों को काफी उम्मीदे थीं। एक हफ्ते में बिग बॉस के घर में काफी कुछ ड्रामा भी देखने को मिला, लेकिन इन सबके बावजूद दर्शकों को ये शो अपनी तरफ खींचने में सफल नहीं हुआ। अब अपने इस शो को टीआरपी लिस्ट में लाने के लिए मेकर्स ने सिड्नाज की जोड़ी को शो पर बुलाया।
Bigg Boss ott: पंजाबी कुड़ी और देसी मुंडा बनकर घर पहुंचे शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला, फैंस ने कहा- शादीशुदा कपल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी मुंडा देसी कुड़ी बनकर पहुंचे बिग बॉस के घर
बिग बॉस के घर में एंट्री करने से पहले की इनकी पहली झलक लोगों के सामने आ गई है और देखते ही देखते ये दोनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। इनकी तस्वीर देखने के बाद प्रशंसक खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं। गुलाबी सूट, नारंगी चुन्नी, कानों में बड़े-बड़े झुमके, हाथों में चूड़ियां पहने एकदम पंजाबी लुक में शहनाज गिल ने सबका दिल जीत लिया तो वही सिद्धार्थ शुक्ला ने भी ब्लैक कुर्ता, ब्लैक पैंट के साथ ऑलिव ग्रीन जैकेट से स्टाइल में चार चांद लगा दिए।
सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा शादीशुदा
इन दोनों की बिग बॉस के घर में जाने से पहले की झलक देखने के बाद प्रशंसक खुद को इन दोनों की तारीफ करने से रोक नहीं पाए। सोशल मीडिया पर तो लोगों ने उन्हें शादी-शुदा कपल तक बना दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘शादी के बाद रिसेप्शन वाली फीलिंग आ रही है’। तो वाहों दूसरे यूजर ने लिखा, ‘नई शादी-शुदा जोड़ी।
लोगों ने ट्रेंड किया बॉस जोड़ी सिड्नाज
सोशल मीडिया पर सिर्फ इन दोनों को मैरिड कपल के तौर पर ट्रेंड नहीं किया गया, बल्कि बॉस जोड़ी सिड्नाज भी खूब ट्रेंड हुआ। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘पावरफुल कपल’ क्या लुक है #बॉसजोड़ीसिड्नाज’। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कमाल लग रहे हो’। एक यूजर ने लिखा, ‘पिक्चर में ये हाल है तो एपिसोड देखकर क्या होगा’।
शहनाज गिल का लुक देख लोगों को आई बिग बॉस 13 की याद
शहनाज गिल के लुक को देखने के बाद लोगों को उनकी बिग बॉस 13 की एंट्री याद आ गई। जब बिग बॉस 13 में शहनाज गिल आईं तो वो सलमान खान के साथ पूरी तरह से पंजाबी लुक में दिखी थीं। उनके साधारण अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया था। लेकिन जब घर में उनकी और सिद्धार्थ की जोड़ी बनी तो बस सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की लिस्ट दोगुनी हो गई।