फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chum Darang: कौन हैं बिग बॉस 18 के जरिए सुर्खियों में आईं चुम दरांग? भंसाली की फिल्म में भी कर चुकी हैं काम

Wed, 15 Jan 2025 04:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 15 Jan 2025 04:25 PM IST
सार

अभिनेत्री की टीम ने कार्यक्रम से कुछ तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए और लिखा, "बिग बॉस में चुम का सफर सिर्फ एक व्यक्तिगत जीत से कहीं ज्यादा है।" समर्थक अपने हाथों में चुम के पक्ष में तख्तियां लिए हुए देखे गए। आइए जानते हैं कि कौन हैं चुम दरांग?

विज्ञापन
Chum Darang Profile Know Unknown Facts about Salman Khan Show Bigg Boss 18 Contestant career
चुम दरांग - फोटो : अमर उजाला
loader

सलमान खान के 'बिग बॉस 18 'की शुरुआत से ही, चुम दरांग शो के सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक हैं। जैसे-जैसे शो अपने समापन के करीब पहुंच रहा है, चुम के समर्थन में और भी लोग सामने आ रहे हैं, खासकर अरुणाचल प्रदेश में उनके गृह नगर पासीघाट में। चुम दरांग के समर्थकों ने उनके समर्थन में सड़क पर रैली निकाली। अभिनेत्री की टीम ने कार्यक्रम से कुछ तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए और लिखा, "बिग बॉस में चुम का सफर सिर्फ एक व्यक्तिगत जीत से कहीं ज्यादा है।" समर्थक अपने हाथों में चुम के पक्ष में तख्तियां लिए हुए देखे गए। आइए जानते हैं कि कौन हैं चुम दरांग?

Chum Darang Profile Know Unknown Facts about Salman Khan Show Bigg Boss 18 Contestant career
चुम दरांग - फोटो : इंस्टाग्राम

इस सीरीज में आ चुकी हैं नजर
चुम दरांग का जन्म 19 अक्तूबर 1991 में हुआ था। चुम अरुणाचल प्रदेश के छोटे से कस्बे की रहने वाली हैं। चुम ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके साथ ही वह 'मिस नॉर्थ ईस्ट दिवा 2014' में फाइनलिस्ट थीं। बता दें कि चुम अपना एक्टिंग डेब्यू भी कर चुकी हैं, उन्होंने 2020 में अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'पाताल लोक' सीरीज में एक्टिंग में डेब्यू किया।

Until Dawn: जारी हुआ 'अनटिल डॉन' का पहला लुक, हॉरर और सस्पेंस से भरी है फिल्म की कहानी, जानें कब होगी रिलीज

Chum Darang Profile Know Unknown Facts about Salman Khan Show Bigg Boss 18 Contestant career
चुम दरांग - फोटो : इंस्टाग्राम

इस फिल्म से किया था डेब्यू
इसके बाद चुम ने बॉलीवुड फिल्मों में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 2022 में 'बधाई दो' फिल्म से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में चुम के किरदार को काफी पसंद भी किया गया था। संजय लीला भंसाली की फिल्म  'गंगूबाई काठियावाड़ी' में उन्होंने प्रॉस्टिट्यूट की भूमिका भी निभाई थी। इस समय चुम अब बिग बॉस में अपनी जर्नी को आगे बढ़ा रही हैं और विनर बनने से चंद कदम दूर भी हैं।

Ajay Devgn: 'फूल और कांटे' के लिए पहली पसंद नहीं थे अजय देवगन, जानिए कुकू कोहली ने पहले किसे ऑफर किया यह रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
Chum Darang Profile Know Unknown Facts about Salman Khan Show Bigg Boss 18 Contestant career
चुम दरांग - फोटो : इंस्टाग्राम

इस फिल्म से किया था डेब्यू
इसके बाद चुम ने बॉलीवुड फिल्मों में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 2022 में 'बधाई दो' फिल्म से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में चुम के किरदार को काफी पसंद भी किया गया था। संजय लीला भंसाली की फिल्म  'गंगूबाई काठियावाड़ी' में उन्होंने प्रॉस्टिट्यूट की भूमिका भी निभाई थी। इस समय चुम अब बिग बॉस में अपनी जर्नी को आगे बढ़ा रही हैं और विनर बनने से चंद कदम दूर भी हैं।

विज्ञापन
Chum Darang Profile Know Unknown Facts about Salman Khan Show Bigg Boss 18 Contestant career
चुम दरांग - फोटो : इंस्टाग्राम

सीएम ने भी किया सपोर्ट
मालूम हो कि चुम दरांग को अरुणाचल प्रदेश के सीएम का सपोर्ट मिला है, उन्होंने सोशल मीडिया पर चुम को सपोर्ट करते हुए लिखा, मुझे यह जानकर सच में काफी खुशी हो रही है कि अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट की बेटी चुम दरांग बिग बॉस 18 में इतना अच्छा खेल रही है। मैं आपसे अपील करता हूं कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा वोट करें। मेरा मानना है कि वह इस शो की विनर भी बनेंगी। चुम को शो के लिए शुभकामनाएं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed