{"_id":"5c8de994bdec22143c0349e0","slug":"film-director-anurag-basu-planned-shilpa-shetty-raj-kundra-divorce-at-super-dancer-chapter-3-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रियलिटी शो में शिल्पा शेट्टी पर मजाक पड़ गया था इतना भारी, आ गई थी तलाक की नौबत","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
रियलिटी शो में शिल्पा शेट्टी पर मजाक पड़ गया था इतना भारी, आ गई थी तलाक की नौबत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Raj Kundra Shilpa Shetty Farah
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' (Super Dancer Chapter 3) जज कर रही हैं। इस रियलिटी शो में शिल्पा के साथ गीता कपूर (Geeta Kapoor) और अनुराग बसु (Anurag Basu) भी हैं। हाल ही में टेलीकास्ट हुए शो में फराह खान भी पहुंचीं। इस दौरान शिल्पा शेट्टी को लेकर गीता और अनुराग ने कुछ ऐसा कर दिया कि बात शिल्पा शेट्टी के तलाक तक पहुंच गई। यहां तक कि सेट पर शिल्पा शेट्टी की मां का फोन भी आ गया।
2 of 5
Super Dancer Chapter 3
- फोटो : twitter
दरअसल, यह प्रैंक शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के साथ शो के दूसरे दोनों जज गीता और अनुराग बसु ने किया था। इस प्रैंक की पोल खुद गीता कपूर ने शिल्पा और अनुराग के सामने खोली। शो में एक सेशन के दौरान शिल्पा शेट्टी और फराह खान के बीच बातचीत हुई। इस बातचीत के दौरान दोनों ने एक दूसरे से पति की परेशान करने वाली आदतों के बारे में पूछा।
3 of 5
Super Dancer Chapter 3
- फोटो : twitter
इस बीच अनुराग बसु (Anurag Basu) ने शिल्पा का फोन लिया और उनकी मां को मैसेज कर दिया। अनुराग ने मैसेज में लिखा 'मैं राज कुंद्रा से तलाक लेना चाहती हूं।' अनुराग के ऐसा करते ही गीता खुद को रोक नहीं पाईं और शिल्पा को सब कुछ बता दिया। शिल्पा यह सब जानकर चौंक गई। इस दौरान शिल्पा की मां का फोन आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
raj kundra and shilpa shetty
- फोटो : PTI
शिल्पा ने अपनी मां से कहा कि 'यह सब प्रैंक था। अगर आपको कोई फोन या मैसेज करके कहे कि मैं प्रेग्नेंट हूं या फिर तलाक चाहती हूं तो समझ जाना कि यह प्रैंक हैं क्योंकि अनुराग दादा शो पर हैं।' आपको बता दें, फिल्मों से दूर शिल्पा शेट्टी इन दिनों टेलीविजन पर एक्टिव हैं। शिल्पा 'सुपर डांसर चैप्टर' के तीसरे सीजन को जज कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Shilpa Shetty with son
- फोटो : instagram
शिल्पा ने राज कुंद्रा से 2009 में शादी की थी। राज ने शिल्पा के लिए पहली पत्नी कविता कुंद्रा को तलाक दे दिया था। राज और शिल्पा के एक बेटा भी है जिसका नाम विवान है। अक्सर शिल्पा विवान के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।