'बिग बॉस 13' खत्म होने के बाद शहनाज गिल और पारस छाबड़ा को नया शो मिल गया। इन दिनों दोनों कलर्स टीवी के नए शो 'मुझसे शादी करोगे' में अपने लिए पार्टनर ढूंढ रहे हैं। हालांकि इस शो में दर्शकों को वो मजा नहीं मिल रहा जैसा कि बिग बॉस में मिल रहा था। इस बीच शो में तड़का लगाने के लिए मेकर्स ने बिग बॉस के विनर रह चुके गौतम गुलाटी को बुलाया। लेकिन शो में अचानक कुछ ऐसा हो गया कि गौतम, शहनाज से नाराज हो गए और उनको सबके सामने फटकार लगा दी।
गौतम गुलाटी ने सरेआम शहनाज गिल को लगाई फटकार, बोले- ये तुम्हारा शो नहीं है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल 'मुझसे शादी करोगे' के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि गौतम गुलाटी घर में ग्रैंड एंट्री करते हैं। गौतम कहते हैं कि वो होस्ट हैं और वो आएं हैं तो कुछ तो लेकर जाएंगे। इसके बाद गौतम, शहनाज से कहते हैं, 'एक बंदे का समझ आता है, दो का समझ आता है लेकिन सारे के सारे आपके साथ अगर एफर्ट नहीं कर रहे हैं तो कुछ गड़बड़ आप में भी होगी।' इस पर शहनाज कहती हैं, 'मैं किसी को अटेंशन नहीं दूंगी, मैं सबको ग्रुप में बुलाती हूं, जिससे मस्ती कर सकें।'
इसके बाद गौतम पूछते हैं कि क्या कोई लड़का शहनाज को रिजेक्ट करना चाहता है? तो मयंक अपना हाथ उठा देते हैं और कहते हैं शहनाज खुद हमें जानने की कोशिश ही नहीं कर ही हैं। मयंक की बात सुनकर शहनाज गुस्से में कहती हैं, 'आप बात को बढ़ा रहे हो, तो यह इस शो में रहने के लायक भी नहीं हैं। ये मेरा शो है।'
शहनाज की इन बातों को सुनकर गौतम गुलाटी, शहनाज से कहते हैं, 'गलतफहमी है आपकी, ये आपका शो नहीं है, ये उनका भी शो है। आप किसी की बेइज्जती नहीं कर सकते। यहां आप किसी एक की नहीं, बल्कि सबकी बेइज्जती कर रहे हो।' इसके बाद क्या होगा ये आपको शो देखने पर पता चलेगा।
View this post on Instagram
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
मिस्टर इंडिया के रीमेक पर बढ़ा विवाद, शेखर कपूर को जावेद अख्तर का खरा जवाब