फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian idol 12 Winner: पवनदीप राजन बने इंडियन आइडल 12 के विजेता, चमचमाती कार के साथ मिले 25 लाख रुपये

Mon, 16 Aug 2021 09:13 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 16 Aug 2021 09:13 AM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12 Winner: Pawandeep Rajan Win Indian Idol 2021 Trophy
पवनदीप राजन - फोटो : सोशल मीडिया

Indian Idol 12 Grand Finale: सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले संपन्न हुआ। 15 अगस्त के दिन इंडियन आइडल को अपना 12वां विनर मिल गया। पवनदीप राजन इंडियन आइडल 12 के विनर बन गए हैं। उन्हें इनाम में लग्जरी कार और 25 लाख रुपये भी मिले हैं। फिनाले में पवनदीप राजन की कड़ी टक्कर अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, निहाल तारो  और सायली कांबले से थी। जज विशाल ददलानी शो फिनाले में आए हैं उन्होंने कहा कि जब मैंने पहली बार आपको सुना था तो तभी लग गया था कि ये एक स्टार परफॉर्मर है।



12 घंटे चला इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले
इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले 12 घंटे चला। इस बार फिनाले की रेस में कंटेस्टेंट्स को अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। येपहली बार था जब टॉप 5 की जगह टॉप 6 कंटेस्टेंट्स फिनाले की रेस में थे।

Indian Idol 12 Winner: Pawandeep Rajan Win Indian Idol 2021 Trophy
निहाल, शनमुख प्रिया - फोटो : इंडियन आइडल 12

बता दें कि शो में शनमुख प्रिया छठे नंबर पर रहीं। उनके बाद पांचवें पर निहाल टोरो हैं। मोहम्मद दानिश चौथे नंबर पर, सायली कांबले सेकंड रनरअप बनीं और अरुणिता जीत से सिर्फ एक कदम दूर फर्स्ट रनरअप बन पाईं।

Indian Idol 12 Winner: Pawandeep Rajan Win Indian Idol 2021 Trophy
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram

दूसरी ओर पवनदीप की जीत पर उनकी ऑडियंस में बैठी उनकी मां काफी भावुक हो गईं। बता दें कि पवनदीप को अब 'इंडियन आइडल 12' की ट्रॉफी के अलावा स्विफ्ट कार और 25 लाख रुपये भी इनाम के तौर पर मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12 Winner: Pawandeep Rajan Win Indian Idol 2021 Trophy
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram

इंडियन आइडल जीतने के बाद पवनदीप ने अपने फैंस को भी शुक्रिया कहा है जिन्होंने उन्हें वोट किया। शो में अक्सर वोटिंग के मामले में पवनदीप टॉप पर रहते थे।पवनदीप ने अपने फैंस के बाद दोस्तों और इंडियन आइडल के फाइनलिस्ट को भी शुक्रिया कहा।

विज्ञापन
Indian Idol 12 Winner: Pawandeep Rajan Win Indian Idol 2021 Trophy
विशाल ददलानी के साथ इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि ग्रैंड फिनाले एपिसोड में अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया, उदित नारायण, अलका याग्निक, कुमार सानू, विशाल ददलानी, मीका सिंह, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, जय भानूशाली, द ग्रेट खली, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और जावेद अली भी इनका हौसला बढ़ाने के लिए शो में पहुंचे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed