फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 12: कंटेस्टेंट राहुल रावल ने 12 लाख 50 हजार के सवाल पर क्विट किया शो, जानें क्या है सही जवाब

Tue, 19 Jan 2021 12:06 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 19 Jan 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
Kbc 12 rahul rawal won 6 lakh 40 thousand in Amitabh bachchan show
केबीसी 12 - फोटो : सोनी टीवी

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 के सोमवार प्रसारित एपिसोड में कंटेस्टेंट राहुल रावल को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। राहुल भोपाल के रहने वाले हैं। शो में वह केवल छह लाख 40 हजार रुपये जीत पाए। 40 हजार रुपये के सवाल तक आते-आते उनकी तीन लाइफ लाइन खत्म हो गई थी। 12.50 लाख के सवाल का जवाब उन्हें पता नहीं था। उनकी सारी लाइफ लाइन भी खत्म हो गई थी ऐसे में उन्होंने क्विट करने का फैसला लिया।

Kbc 12 rahul rawal won 6 lakh 40 thousand in Amitabh bachchan show
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी

राहुल रावल से 12.50 लाख रुपये के लिए अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछा-
1940 में किसने अपनी पहली कंपनी, हाईब्रो ट्रांसलेशन एजेंसी की स्थापनी की, जिसने अंग्रेजी अनुवाद और व्याख्या की सेवा प्रदान की? 
A.  जैक मा
B.  मा हुआटेंग   
C.  रॉबिन ली
D.  वैंग जियानलिन 
सही जवाब- जैक मा

Kbc 12 rahul rawal won 6 lakh 40 thousand in Amitabh bachchan show
अमिताभ बच्चन - फोटो : फेसबुक

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 जल्द ही खत्म होने वाला है। सोनी टीवी ने एक प्रोमो जारी कर इसकी जानकारी दी। आखिरी एपिसोड में कारगिल हीरो सूबेदार योगेंद्र सिंह यादव और सूबेदार संजय सिंह के सम्मान के साथ समाप्त होगा। दोनों कारगिल हीरो केबीसी फिनाले का हिस्सा होंगे और हॉट सीट पर बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kbc 12 rahul rawal won 6 lakh 40 thousand in Amitabh bachchan show
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram: amitabhbachchan

केबीसी के आखिरी दिन की शूटिंग काफी देर तक चलता रहा। अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा कि ‘मैं थक गया हूं, मुझे माफ करें। केबीसी के अंतिम दिन की शूटिंग का बेहद लंबा दिन। कल फिर मुलाकात होती है लेकिन यह याद रखिए, काम काम होता है और इसे पूरी ईमानदारी से करना चाहिए।‘

विज्ञापन
Kbc 12 rahul rawal won 6 lakh 40 thousand in Amitabh bachchan show
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan

अमिताभ ने आगे लिखा कि 'शो के आखिरी एपिसोड में विदाई के तौर पर ढेर सारा प्यार मिला। बस यही चाहता हूं कि यह सब कभी रुके नहीं और हमेशा चलता रहे। उम्मीद है सब जल्द ही दोबारा शुरू होगा। शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर्स और पूरी टीम ने बहुत ध्यान रखा। यह ऐसी चीजें होती हैं जो सेट पर आपको खींच लाती हैं। सब लोग एकजुट हुए और हर किसी ने महीनों तक अपनी पूरी कोशिश की।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed