कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के शुक्रवार के खास एपिसोड में अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा हिस्सा बने। इस एपिसोड में रितेश और जेनेलिया ने काफी मस्ती की और कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए काफी रकम जीती। जेनेलिया और रितेश दोनों ने मिलकर केबीसी के मंच पर कई सवालों के सही जवाब दिए और 25 लाख की राशि जीती। रितेश और जेनेलिया ने इस जीती हुई राशि को कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए दान देने की बात कही, साथ ही इसमें अपनी तरफ से और पैसे जोड़ने का आश्वासन दिया।
KBC 13: रितेश-जेनेलिया से पूछा गया इंस्टाग्राम के आधिकारिक हैंडल से जुड़ा सवाल, ऐसे जीते 25 लाख रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 लाख रुपये का सवाल
केबीसी में 25 लाख रुपये के लिए रितेश-जेनेलिया से जो सवाल पूछा गया था, वो था कि सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाला इंस्टाग्राम अकाउंट किसका है? इस सवाल के जवाब के रूप में चार ऑप्शन दिए गए थे।
A. नासा
B. क्रिस्टियानों रोनाल्डो,
C. एरियाना ग्रांडे
D. इंस्टाग्राम
इस सवाल के सही जवाब के लिए 50-50 लाइफलाइन इस्तेमाल की। दो ऑप्शन हटने के बाद रितेश-जेनेलिया के सामने क्रिस्टियानो रोनाल्ड और नासा के विकल्प बचे थे। रितेश क्रिस्टियानो रोनाल्ड को लेकर कंफ्यूज थे। इस कंफ्यूजन से बचने के लिए उन्होंने आस्क द एक्सपर्ट लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। इसमें एक्सपर्ट के रूप में वरिष्ठ पत्रकार ऋचा ने इस सवाल का जवाब इंस्टाग्राम बताया। इस मदद से रितेश-जेनेलिया ने 25 लाख रुपए अपने नाम किए। एक्सपर्ट ऋचा ने कहा कि क्रिस्टियानो के 300 मिलियन के आस पास फॉलोअर्स हैं जबकि इंस्टाग्राम के 400 से भी अधिक मिलियन फालोअर्स हैं। गौरतलब है कि जिस पेज के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं वो खुद सिर्फ 72 लोगों को फॉलो करता है।
जेनेलिया ने की रितेश की शिकायत
अमिताभ बच्चन से जेनेलिया ने रितेश देशमुख की शिकायत की। जेनेलिया ने कहा कि जब हम डेट कर रहे थे, तो रितेश बहुत गाना गाते थे। लेकिन पिछले 10 सालों में उन्होंने एक भी गाना नहीं गाया है। इस पर अमिताभ रितेश से कहते हैं कि ऐसा क्यों करते हो, चलो एक गाना सुनाओ। रितेश ने इसके बाद जेनेलिया से कहा कि तुम इतनी खूबसूरत लग रही हो कि एक गाना याद आ गया है। और इसके बाद रितेश गाते हैं कि फूलों का तारों का.... इस गाने को सुनते ही सब हंसने लगे।