करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के सीजन 6 में आकर किक्रेटर हार्दिक पांड्या बुरे फंसे हैं। बीसीसीआई ने भले ही पांड्या के खेलने पर रोक हटा दी हो लेकिन ऐसा लग रहा है दर्शक इतनी आसानी से इस मुद्दे को छोड़ना नहीं चाहते। ऑकलैंड में हुए भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए दूसरे टी-20 मैच के दौरान ऐसा ही कुछ नजारा दिखा जिसे देखकर हार्दिक पांड्या को फिर से कॉफी विद करण की याद आ गई होगी।
महिलाओं पर बयान देकर FIR में फंसे पांड्या अब मैच में भी हुए ट्रोल, फैंस ने दिखाए ऐसे बैनर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठी एक महिला ने बैनर के जरिए हार्दिक पांड्या को ट्रोल कर दिया। उन्होंने पांड्या के विवादित कमेंट को बैनर पर लिखा और उसे दिखाने लगीं। महिला की ये तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी कमेंट्स करने शुरू कर दिए।
Is she is a Fan or Hater of Pandya ? pic.twitter.com/P3vGD7rSXV
give this lady a Bharat Ratna😂😂😂#INDvNZ pic.twitter.com/PQA8KtGNFB
— Sunil- The cricketer (@1sInto2s) February 8, 2019
A post shared by Shahid RumOn (@shahid_rumon) on
कॉफी विद करण में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने महिलाओं पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर पांड्य, केएल राहुल और करण जौहर की कड़ी आलोचना की गई। महिलाओं पर विवादित टिप्पणी के लिए हार्दिक पंड्या-केएल राहुल समेत करण जौहर के खिलाफ जोधपुर में केस दर्ज हुआ है।
गौरतलब है कि शो में पांड्या ने कहा था कि 'मैं अपने पैरेंट्स से काफी खुला हुआ हूं और उन्हें मेरी हर गर्लफ्रेंड के बारे में पता होता है।' शो में पांड्या ने कई महिलाओं के साथ घूमने की बात कही। यह पूछने पर कि क्लब में महिला का नाम नहीं पूछा तो पांड्या ने जवाब दिया, 'मुझे महिलाओं को मूव करते देखना और उन्हें ऑब्जर्व करना पसंद है। मैं थोड़ा ब्लैक साइड से हूं इसलिए मुझे देखने की जरूरत है कि वह कैसे मूव कर रही है।'