फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mandira Bedi: पहली महिला स्पोर्ट्स एंकर थीं मंदिरा, कपड़ों की वजह से क्रिकेट की गंभीरता को खत्म करने के लगते थे आरोप

Fri, 15 Apr 2022 08:08 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 15 Apr 2022 08:08 AM IST
विज्ञापन
Mandira Bedi Birthday Special Know About Her Life Struggle News in Hindi
मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

1994 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री और टीवी प्रेजेंटर मंदिरा बेदी का 15 अप्रैल को जन्मदिन है। उनका जन्म 1972 को कोलकाता में हुआ था। दूरदर्शन के शो ‘शांति’ से अपनी पहचान बनाने वाली मंदिरा पहली महिला स्पोर्ट्स एंकर थीं। उन्होंने 2003 में सोनी के साथ अपना स्पोर्ट्स जगत में सफर शुरू किया। ‘शांति’ हो या आईसीसी वर्ल्ड कप की होस्टिंग, मंदिरा दोनों ही रोल में फिट बैठी थीं। लेकिन मंदिरा का सफर आसान नहीं रहा। उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष और ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। वह तब से ट्रोल्स का शिकार हो रही हैं, जब सोशल मीडिया का चलन भी नहीं था। लेकिन हर बार मंदिरा ने ट्रोल्स का डटकर सामना किया और चट्टान की तरह खड़ी रहीं। यहीं वजह है कि आज वह अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रही हैं।

Mandira Bedi Birthday Special Know About Her Life Struggle News in Hindi
मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

मंदिरा का किरदार ‘शांति’ में एक साधारण सी लड़की का था, जिसके मजबूत इरादे थे। 2003 में जब उन्होंने क्रिकेट शो करना शुरू किया था, तो उनका पहनावा भी मॉर्डन हुआ और अंदाज भी। होस्टिंग के लिए उन्हें खूब सराहा गया, लेकिन इसे लेकर उन्हें बेवजह निशाना भी बनाया गया। उनके कपड़ों पर कमेंट किए गए कि वह अपने कपड़ों से शो में ग्लैमर का ज्यादा तड़का लगाती हैं, जिससे खेल की गंभीरता खत्म हो जाती है। होस्टिंग के दौरान अपने साथ हुए बर्ताव को लेकर मंदिरा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं अपने काम के लिए बहुत मेहनत करती हूं, लेकिन लोगों को मेरे ब्लाउस की स्ट्रेप ही दिखाई देती है।

Mandira Bedi Birthday Special Know About Her Life Struggle News in Hindi
मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम

इतना ही नहीं मंदिरा जब होस्टिंग के दौरान क्रिकेटरों से सवाल करती थीं, तो वह उन्हें पसंद नहीं आते थे। वह उन्हें घूरते या फिर कुछ भी जवाब दे देते थे और इसी बात से मंदिरा डरती थीं। मंदिरा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कोई भी ये नहीं चाहता था कि वह शो को होस्ट करें। ऐसे में उन्हें काफी परेशानी हुई। हालांकि चैनल ने उनका साथ दिया और उन्हें काम करने की पूरी आजादी दी। मंदिरा ने 2003 और 2007 के वर्ल्ड कप में एक्स्ट्रा इनिंग्स की एकरिंग की थी। इसके बाद 2004 और 2006 में उन्होंने चैंपियस ट्राफी और आईपीएल का दूसरा सीजन भी होस्ट किया था। वहीं, उन्हें क्रिकेट की जानकारी न होने की वजह से भी काफी परेशानी का समाना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mandira Bedi Birthday Special Know About Her Life Struggle News in Hindi
मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

2007 के क्रिकेट वर्ल्ड कप से दौरान भी मंदिरा की साड़ी को लेकर बवाल हुआ। इस दौरान अभिनेत्री ने जो साड़ी पहली थी उसमें सभी टीमों के झंडे लगे थे। इसे लेकर मंदिरा की खूब आलोचना हुई थीं, जिसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी। वहीं क्रिकेट के बारे में कम जानकारी होने को लेकर भी उन्हें टोका जाता था। शुरुआत में मंदिरा इस सबसे परेशान हो जाती थीं, लेकिन बाद में उन्होंने अपने काम पर फोकस करना शुरू कर दिया और इस सब पर ध्यान देना बंद कर दिया।

विज्ञापन
Mandira Bedi Birthday Special Know About Her Life Struggle News in Hindi
मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

मंदिरा को उनका फिटनेस के लिए भी जाना है और अक्सर वह अपने फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। ऐसे में कई बार उन्हें अपने फोटोज के लिए भी ट्रोल का शिकार होना पड़ा। उनके लिए काफी भद्दे-भद्दे कमेंट्स किए गए। यहीं नहीं, जब मंदिरा ने 2020 में अपनी बेटी तारा को गोद लिया और इसकी जानकारी दी तो ट्रोल्स ने इसमें भी वजह ढूंढ ली उनकी बेटी को गली और कचरे से उठाकार लाया गया बताया। वहीं, मंदिरा पर भी अपना पीआर को चमकाने के लिए बच्ची को गोद लेने की बात कही गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed