{"_id":"5bd587ffbdec2269503605f5","slug":"neha-pendse-to-enter-in-the-bigg-boss-12-again-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस: रंग लाई नेहा पेंडसे के फैन्स की मेहनत, हो रही है शो में दोबारा एंट्री","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस: रंग लाई नेहा पेंडसे के फैन्स की मेहनत, हो रही है शो में दोबारा एंट्री
Sun, 28 Oct 2018 03:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Oct 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
neha pendse
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस सीजन 12 अब तक का सबसे फ्लॉप सीजन माना जा रहा है। हालांकि मेकर्स शो को हिट करने में सिर से पांव तक का जोर लगाने में लगे हुए हैं लेकिन उनके नये-नये हथकंडे लगातार फेल होते दिख रहे हैं। बता दें कि टीआरपी में भी शो धड़ाम से नीचे गिरा है। अब खबर है कि शो से बाहर हुई कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे एक बार फिर घर में एंट्री करने जा रही है...
2 of 5
neha pendse
माना यह भी जा रहा है कि नेहा के साथ-साथ शो मे ंपिछले सीजन 11 के विकास गुप्ता और विनर शिल्पा शिंदे भी दस्तक देंगी। इससे साफ जाहिर होता है कि ऐसा शो की टीआरपी में इजाफा करने के लिए किया जा रहा है। खैर अब बात करेंगे शो में दोबारा एंट्री करने वाली नेहा पेंडसे की। बता दें कि नेहा के घर से अचानक निकल जाने से उनके फैन्स खासा नाराज हो गए थे। जिसके चलते उन्होंने नेहा को शो में दोबारा लाने की सोशल मीडिया पर मांग की।
3 of 5
neha pendse
इसी लोकप्रियता को देखते हुए नेहा को बिग बॉस 12 में दोबारा एंट्री दी जाने की बात चल रही है। नेहा की यह एंट्री वाइल्ड कार्ड के जरिए होगी। नेहा को हाल में ही बिग बॉस 12 का प्रोग्रामिंग टीम से कॉल भी किया गया है। नेहा के घर से बाहर होने के बाद कई दिनों तक #BringNehhaPendseBack ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
neha pendse
नेहा के फैन्स को भरोसा नहीं हो रहा था कि नेहा जैसी बड़ी सेलेब्रिटी इतनी जल्दी घर से बाहर जा सकती हैं। यहां तक कि नेहा ने खुद घर से बाहर आकर इस बात पर अचम्भित हुईं जा रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
neha pendse
लेकिन आपको बता दें कि अगर नेहा घर में गईं तो अब उनकी दुश्मन दीपिका कक्कड़ होगीं क्योंकि नेहा जब घर से बेघर हुई थीं तो उन्होंने दीपिका पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था। ऐसे में दीपिका से मेघा धाडे की भी नहीं बनती है तो नेहा घर में मेघा के साथ ज्यादा घुलती-मिलती नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।