फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: निक्की तंबोली ने कहा- कौन हैं जय भानुशाली? काम्या पंजाबी ने ट्वीट कर दिया करारा जवाब

Mon, 11 Oct 2021 06:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 11 Oct 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Nikki Tamboli said Who is Jai Bhanushali Kamya Punjabi gave a befitting reply by tweeting
निक्की तंबोली और काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 का पहला वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। पहले वीकेंड का वार में एक तरफ सलमान खान ने घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स को खेल के बारे में बताया, तो साथ ही उन्होंने पूरे हफ्ते गलत चलते नजर आए प्रतीक सहजपाल की जमकर क्लास लगाई, जिसके बाद प्रतीक काफी उदास दिखे। हालांकि, इस वीकेंड का वार के एपिसोड में चार स्पेशल गेस्ट भी नजर आए थे, जिसमें करण पटेल, अर्जुन बिजलानी, निक्की तंबोली और नेहा भसीन शामिल हैं। इन चारों स्टार्स ने बिग बॉस 15 में मौजूद कंटस्टेंट्स के खेल पर अपनी राय रखी। इस दौरान करण पटेल और अर्जुन शो में नजर आ रहे जय भानुशाली और करण कुंद्रा का सपोर्ट करते दिखे।



काम्या पंजाबी ने दिया निक्की को करारा जवाब
 
वहीं, निक्की और नेहा भसीन प्रतीक को सपोर्ट करती नजर आईं। इस दौरान निक्की ने जय भानुशाली को जमकर खरी-खोटी सुनाई, क्योंकि जय ने प्रतीक के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया था। इतना ही नहीं, निक्की ने गुस्से में ये तक कह दिया था कि, प्रतीक शो चला रहा है और जय भानुशाली कौन हैं? निक्की की इस बात पर अब टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने एक्ट्रेस को करारा जवाब दिया है।

Nikki Tamboli said Who is Jai Bhanushali Kamya Punjabi gave a befitting reply by tweeting
kamya punjabi

काम्या पंजाबी ने किया ये ट्वीट
दरअसल, काम्या पंजाबी बिग बॉस को काफी करीबी से फॉलो करती हैं। वह अक्सर कंटेस्टेंट के खेल पर अपनी राय देती हुई नजर आती हैं। वहीं, अब काम्या पंजाबी ने निक्की की बातों का करारा जवाब दिया है। काम्या ने एक ट्वीट किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा, ‘जय कौन हैं? क्या तुम सीरियस हो? उफफफफ... हम क्या देख रहे हैं? ओह हां यह सॉफ्ट कॉर्नर है और वो सिंगल भी हैं। वो किसी की बेइज्जती भी नहीं करते हैं। उनको (निक्की) प्रतीक के बारे में यही पसंद है। क्या हो रहा है?’
 

Nikki Tamboli said Who is Jai Bhanushali Kamya Punjabi gave a befitting reply by tweeting
बलराज स्याल - फोटो : सोशल मीडिया

बलराज स्याल ने भी दी निक्की के बयान पर प्रतिक्रिया
काम्या पंजाबी की तरह बलराज स्याल को भी निक्की का स्टेटमेंट ज्यादा पसंद नहीं आया है। ऐसे में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है और निक्की को गूगल सर्च करने की सलाह दी है। बलराज ने लिखा, ‘जय कौन है? सच में? गूगल करो बहन, जितना काम आपने देखा नहीं होगा आज तक उतना कर चुका है वो।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki Tamboli said Who is Jai Bhanushali Kamya Punjabi gave a befitting reply by tweeting
nikki tamboli - फोटो : instagram

फैंस ने निक्की को किया ट्रोल
इतना ही नहीं, निक्की तंबोली को जय भानुशाली के फैंस भी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने निक्की को खरी-खोटी सुनाते हुए लिखा है, ‘निक्की ने फिर से वही सब शुरू कर दिया। यह दिखते नहीं है। तो हम किसे देख रहे हैं? जय कौन हैं? यह तो वक्त ही बताएगा।’ इसके अलावा भी कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर निक्की को जमकर सुनाया है।

विज्ञापन
Nikki Tamboli said Who is Jai Bhanushali Kamya Punjabi gave a befitting reply by tweeting
निक्की तंबोली - फोटो : @nikkitamboli

बता दें कि, बिग बॉस 15 में निक्की ने प्रतीक का सपोर्ट करते हुए ये भी कहा था कि, उन्हें यह पसंद नहीं है कि शो में प्रतीक को डेढ़ फूटिया, टॉमी और ऐसे नामों से पुकारा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed