फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रामायण' ही नहीं 'अलिफ लैला' में भी असलम खान ने मचाई थी धूम, इन किरदारों में आए थे नजर

Tue, 14 Apr 2020 07:26 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 14 Apr 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
ramayan actor aslam khan role played in alif laila here viral photos
aslam khan - फोटो : social media

'रामायण' में कई किरदार निभाने वाले अभिनेता असलम खान की काफी चर्चा हो रही है। उन पर कई मजेदार मीम्स बन रहे हैं। सीरियल में उन्होंने समुद्र देव, केवटराज के सहयोगी, रावण के सेनापति सहित कई अहम रोल किए हैं। असलम खान ने इंडस्ट्री छोड़ दी है और वापस अपने गांव चले गए लेकिन 33 साल बाद इतनी चर्चा सुन वो बेहद खुश हैं।

ramayan actor aslam khan role played in alif laila here viral photos
aslam khan - फोटो : social media

'रामायण' में उनके किरदारों पर खूब मीम्स बन ही रहे हैं। अब यूजर्स ने रामानंद सागर का ही एक और सीरियल 'अलिफ लैला' खोज निकाला है। असलम खान ने 'अलिफ लैला' में भी कई किरदार निभाए। ये तस्वीरें 'अलिफ लैला' की ही हैं। 

ramayan actor aslam khan role played in alif laila here viral photos
aslam khan - फोटो : social media

अमर उजाला से बातचीत में असलम खान बताया कि उन्होंने 'रामायण' में नौ से दस रोल किए हैं। इसके साथ ही 'मशाल' और 'अलिफ लैला' में भी काम किया है। शुरुआत में असलम खान को अभिनय में कोई खास रुचि नहीं थी। पहले उन्हें 'विक्रम बेताल' सीरियल में मौका मिला। इसके बाद 'रामायण' में कई रोल मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ramayan actor aslam khan role played in alif laila here viral photos
aslam khan - फोटो : social media

असलम खान अभी झांसी में ही एक कंपनी में काम करते हैं। हालांकि लॉकडाउन की वजह से वो अभी मुंबई में ही फंसे हुए हैं। 33 साल बाद इतनी चर्चा सुन असलम कहते हैं कि अगर उस दौर में इस तरह फोन और मीडिया होता तो शायद उन्हें मुंबई नहीं छोड़ना पड़ता।

विज्ञापन
ramayan actor aslam khan role played in alif laila here viral photos
असलम खान - फोटो : Social Media

18 साल पहले साल 2002 में असलम खान ने आखिरी काम किया था। इंडस्ट्री में उन्हें कुछ खास काम नहीं मिल रहा था ऐसे में सोशल सिक्योरिटी को देखते हुए उन्होंने गांव लौटने का ही फैसला किया। असलम बताते हैं कि 'एक मुकाम बनाने के बाद मुंबई से कोई लौटता नहीं है लेकिन काम नहीं मिलने के चलते मैंने बिजनेस वगैरह शुरू कर दिया। साल 2002 में मैंने आखिरी काम किया था।'  

जब 'रावण' के साथ पहली बार संसद पहुंची थीं 'सीता', तस्वीर खींचने के लिए लग गई थी होड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed