{"_id":"5aad09a44f1c1b4d0a8b569d","slug":"rape-accused-beyhadh-actor-piyush-sahdev-wife-to-take-legal-action-for-not-returning-fathers-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेप आरोपी इस टीवी एक्टर की बढ़ी परेशानी, दर्ज होगा तीसरा केस, पत्नी से जुड़ा है मामला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
रेप आरोपी इस टीवी एक्टर की बढ़ी परेशानी, दर्ज होगा तीसरा केस, पत्नी से जुड़ा है मामला
Sun, 18 Mar 2018 08:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Mar 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
piyush sahdev
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी सीरियल 'बेहद' फेम एक्टर पीयूष सहदेव के खिलाफ तीसरा केस दर्ज हो सकता है। उनकी पत्नी अकांग्षा रावत ने आरोप लगाया है कि वे दोनों जिस अपार्टमेंट में साथ रहते हैं, उसका रेंट एक्टर ने अभी तक नहीं चुकाया है। पूर्व पत्नी का यह भी आरोप है कि एक्टर ने उनके पिता से जो पैसे उधार लिए थे, वे भी नहीं नहीं लौटाए हैं।
2 of 5
Piyush Sahdev
'स्पॉटब्वॉय' की खबर के मुताबिक पीयूष ने अकांग्षा को यह जानकारी दी थी कि घर का किराया वक्त पर दिया जा रहा है। जब कई महीनों तक किराया नहीं दिया गया और मकानमालिक ने इसकी शिकायत की तब अकांग्षा को सच्चाई पता चली। अकांग्षा ने बताया कि साल 2014 में घुटने की सर्जरी की वजह से पीयूष करीब ढाई साल तक बिस्तर पर थे। इसके बाद स्लिप डिस्क की वजह से उनका वजन भी बढ़ गया। घर की माली हालत बिगड़ गई और अकांग्षा की सेविंग्स भी खत्म हो गई। तब पीयूष ने अकांग्शा के पिता से पैसे उधार लिए थे।
3 of 5
Piyush Sahdev
अकांग्षा और पीयूष अब साथ नहीं रहते हैं। अकांग्षा का दावा है कि एक्टर ने उन्हें रेंट चुकाने और पिता के पैसे लौटाने की बात इमेल पर की थी। इसका इस्तेमाल वह सबूत के तौर पर करेंगी। बता दें कि अकांग्षा इससे पहले भी अपने पति के खिलाफ पुलिस स्टेशन जा चुकी हैं। उन्होंने मुंबई के मलाड पुलिस स्टेशन में पीयूष के खिलाफ उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और पैसों का धोखा देने का केस किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Piyush Sahdev
गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में एक्टर पीयूष सहदेव जेल से रिहा हुए हैं। उन पर एक मॉडल का शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगा है। जमानत पर छूटे 23 वर्षीय पीयूष ने एक इंटरव्यू में कहा कि 'मामला कोर्ट में चल रहा है। मैं अभी केस पर कुछ भी नहीं कहना चाहता। जो भी कहना होगा वो मेरे वकील कहेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
Piyush Sahdev
पीयूष सहदेव ने टीवी सीरियल 'मीत मिला दे रब्बा' से एक्टिंग करियर शुरू किया था। इसके अलावा वह सीरियल 'घर एक सपना', 'गीत', 'मन की आवाज प्रतिज्ञा', 'शपथ' और 'सपने सुहाने लड़कपन के' में नजर आ चुके हैं। सीरियल 'बेहद' में निगेटिव रोल से उनकी लोकप्रियता बढ़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।