{"_id":"5f58a172936b8c04911ce658","slug":"sa-re-ga-ma-pa-lil-champs-amol-palekar-will-be-seen-in-music-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमोल पालेकर ने किया खुलासा, टीना के साथ मिलकर कोरियोग्राफ किया गाना ‘न बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अमोल पालेकर ने किया खुलासा, टीना के साथ मिलकर कोरियोग्राफ किया गाना ‘न बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 09 Sep 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमोल पालेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स के टीचर्स डे के जश्न से भरे सप्ताह के बाद अब इस वीकेंड बॉलीवुड के लिविंग लीजेंड अमोल पालेकर के साथ एक खास सेलिब्रेशन होगा। इस मौके पर यह एक्टर दर्शकों को यादों की गलियों में ले जाएंगे। शो की शूटिंग के दौरान में कंटेस्टेंट सई और तनिष्का ने अमोल पालेकर के गाने ‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’ पर एक बेमिसाल परफॉर्मेंस दी।
2 of 5
अमोल पालेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जिसके बाद अमोल ने उस समय का एक रोचक किस्सा सुनाया, जब वो इस गाने की शूटिंग कर रहे थे। असल में अमोल ने अपने करियर में पहली बार डांस किया था और वो इसी गाने पर था। इस डांस सीक्वेंस की एक और मजेदार बात यह है कि इस गाने में कोई कोरियोग्राफर नहीं था।
3 of 5
अमोल पालेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस गाने से जुड़ी एक अनजानी बात बताते हुए अमोल ने कहा, ''जब ‘मैं ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’ गाने की शूटिंग कर रहा था। इस गाने के लिए ना तो कोई कोरियोग्राफर था और ना ही कोई डांस डायरेक्टर। इसलिए इस पूरे गाने पर कलाकारों को अपने हिसाब से ही डांस करना था और गाने की धुन पर झूमना था।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमोल पालेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उन्होंने कहा- ''इस गाने ने मेरी बहुत-सी यादें ताजा कर दीं, खासतौर से मेरे को-एक्टर्स टीना मुनीम और बाकी के कलाकारों की, जिनमें वो लोग भी शामिल हैं जिन्होंने टीना की मां और उनके भाई का रोल किया था और अरविंद देशपांडे भी, जो मेरे पिता बने थे। आज इन बच्चों को इतनी खूबसूरती से परफॉर्म करते देखकर वाकई बहुत खुशी हुई।''
विज्ञापन
5 of 5
अमोल पालेकर
- फोटो : file photo
इस विशेष एपिसोड में बॉलीवुड के लीजेंडरी कलाकार अमोल पालेकर की मौजूदगी में दर्शकों को भी उनके मधुर गानों का मजा मिलेगा, जिन्हें टैलेंटेड लिटिल चैंप्स प्रस्तुत करेंगे। जहां सई और तनिष्का 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' गाने पर एक जोरदार डुएट परफॉर्मेंस देंगे, वहीं 'गोलमाल है भई सब गोलमाल है' पर सक्षम और अनन्या की परफॉर्मेंस भी अच्छी बन पड़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।