फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Celebs: सुधांशु पांडे ही नहीं इन सितारों ने भी चलते शो को बीच में कहा अलविदा, प्रशंसकों के टूटे दिल

Wed, 04 Sep 2024 03:58 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 04 Sep 2024 03:58 PM IST
विज्ञापन
Stars Who Quit Ongoing TV Show Sudhanshu Pandey Disha Vakani Hina Khan Aishwarya Sharma
इन टीवी स्टार्स ने बीच में छोड़ा शो - फोटो : इंस्टाग्राम

हिंदी टेलीविजन सीरियल्स सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। जब दर्शकों को किसी शो की कहानी पसंद आती है तो वह न सिर्फ उसे अपना प्यार देते हैं, बल्कि उसके कलाकारों को भी अपना मान लेते हैं। वहीं, जब ये सितारे अचानक से शो से बाहर हो जाते हैं, तो इससे दर्शकों को तगड़ा झटका लगता है। हाल ही में टीआरपी की रेस में अधिकतर नंबर वन पर रहने वाले सीरियल 'अनुपमा' से वनराज का किरदार निभाने वाले कलाकार सुधांशु पांडे ने विदा ले ली। इससे उनके चाहनेवालों को तगड़ा झटका लगा। हालांकि, सिर्फ सुधांशु ही नहीं पहले भी कई ऐसे सितारे रहे हैं जिन्होंने चर्चित शो को बीच में ही छोड़ दिया। आइए इन कलाकारों की सूची पर गौर फरमा लेते हैं-

Stars Who Quit Ongoing TV Show Sudhanshu Pandey Disha Vakani Hina Khan Aishwarya Sharma
सुधांशु पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

सुधांशु पांडे ने बीते दिन शो 'अनुपमा' से विदा लेने की खबर साझा कर हर किसी का दिल तोड़ दिया। अभिनेता ने लाइव सेशन के दौरान कहा, 'मैं आप सभी को भारी मन से बताना चाहता हूं कि मैं अब अनुपमा शो का हिस्सा नहीं हूं। रक्षा बंधन एपिसोड से मैं शो में काम नहीं कर रहा हूं। इस बात को इतने दिन बीत गए हैं, मैंने सोचा कि कहीं मेरी ऑडियंस मुझसे नाराज न हो, इसलिए मैंने सोचा कि मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैं यह सब आपको खुद बताऊं। मैं कई नए किरदार निभाऊंगा, एक ही भूमिका में आपको बोर नहीं करूंगा। कृपया भविष्य में भी मेरा समर्थन करते रहें।'

Stars Who Quit Ongoing TV Show Sudhanshu Pandey Disha Vakani Hina Khan Aishwarya Sharma
चारू असोपा - फोटो : इंस्टाग्राम@asopacharu

चारू असोपा ने 'कैसा है ये रिश्ता अंजाना' से बाहर होने की घोषणा कर सबको चौंका दिया था। उन्होंने खुलासा किया था कि वह अपनी बेटी को अधिक समय देना चाहती हैं और टीवी से ब्रेक लेना चाहती हैं। चारू ने कहा था, 'इन परिस्थितियों ने मुझे एहसास कराया कि घर पर मेरी जरूरत है। मैं समझ गई हूं कि जियाना की देखभाल के साथ-साथ मैं डेली सोप का प्रबंध नहीं कर सकती। मैं उसके विकास के हर पहलू की निगरानी करना चाहती हूं। ये उसके प्रारंभिक वर्ष हैं और मजबूत मूल्यों को स्थापित करने के लिए मुझे वहां रहने की जरूरत है। मुझे डेली सोप से ब्रेक लेना होगा क्योंकि उन्हें कम से कम 14 घंटे की जरूरत होती है।'

Deepak Tijori: शाहरुख खान और आमिर खान में से किसे चुनेंगे दीपक तिजोरी? अभिनेता ने दिया ये जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Stars Who Quit Ongoing TV Show Sudhanshu Pandey Disha Vakani Hina Khan Aishwarya Sharma
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@realhinakhan

हिना खान को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के यादगार किरदार के लिए सराहा गया है। यह कई लोगों के लिए आश्चर्य की बात थी जब उन्होंने लगभग 8 साल बाद शो छोड़ने का फैसला किया। शो के लीप से प्रभावित होकर उनका जाना विवादास्पद था। इसके बाद, वह 'बिग बॉस' और बाद में 'खतरों के खिलाड़ी' शो में नजर आई थीं। 

Sapna Choudhary: महेश भट्ट परदे पर ला रहे हरियाणवी क्वीन की कहानी, 'मैडम सपना' फिल्म का एलान

विज्ञापन
Stars Who Quit Ongoing TV Show Sudhanshu Pandey Disha Vakani Hina Khan Aishwarya Sharma
ऐश्वर्या शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐश्वर्या शर्मा ने शो 'गुम है किसी के प्यार में' में पाखी का किरदार निभाया था। वहीं, उन्होंने शो छोड़ने के बाद खूब सुर्खियां बटोरीं। शुरुआत में विलेन के रूप में चित्रित किया गया, उनका किरदार लीप के बाद सकारात्मक रूप में विकसित हुआ, जिससे उन्हें महत्वपूर्ण प्रशंसा मिली। हालांकि, ऐश्वर्या ने नए किरदार और नए अवसर को तलाशने की इच्छा व्यक्त की। बाद में वह 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस 17' में नजर आईं।

R Madhavan Movies: आर माधवन की ये फिल्में हैं रीमेक, दो फिल्मों के तो निर्देशक भी एक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed