{"_id":"5c61806abdec224a611c1649","slug":"surbhi-tiwari-ties-the-knot-with-praveen-kumar-sinha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"38 साल की सुरभि तिवारी ने पायलट ब्वॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे, कभी इसी लड़के को कर दिया रिजेक्ट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
38 साल की सुरभि तिवारी ने पायलट ब्वॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे, कभी इसी लड़के को कर दिया रिजेक्ट
'शगुन' और 'कुमकुम' जैसे टीवी शोज में काम कर चुकीं 38 साल की एक्ट्रेस सुरभि तिवारी ने अपने पायलट ब्वॉयफ्रेंड प्रवीण कुमार सिंहा से शादी कर ली है। 10 फरवरी को उन्होंने अपना ब्वॉयफ्रेंड प्रवीण कुमार सिन्हा के साथ सात फेरे लिए।
2 of 5
Surbhi Tiwari
शादी के बाद मार्च में सुरभि और प्रवीण का ग्रेंड वेडिंग रिसेप्शन होगा। वहीं, सुरभि ने मई-जून में हनीमून ट्रिप पर यूरोप जाने का प्लान बनाया है। अपनी शादी में सुपभि किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं।
शादी से पहले शनिवार को सुरभि की हल्दी की रस्म हुई थी। इस दौरान सुरभि तिवारी येलो कलर की साड़ी में दिखाई दी। सुरभि इन दिनों पॉपुलर टीवी शो 'अग्निफेरे' में नजर आ रही हैं।
सुरभि और प्रवीण की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों पिछले साल ही मिले थे। सुरभि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो पहली बार उनसे मिली थीं तो उन्हें वो उसी वक्त रिजेक्ट कर देना चाहती थीं।
सुरभि तिवारी की शादी में परिवार के अलावा कुछ खास दोस्त भी शामिल हुए। बता दें कि प्रवीण पटना के रहने वाले हैं लेकिन वह दिल्ली में ही सेटल हैं। वहीं, शादी के बाद वो पत्नी सुरभि के लिए मुंबई शिफ्ट हो जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।