फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2023: वर्ष 2023 में इन टीवी सितारों के घर गूंजी किलकारी, पांच वर्ष बाद माता-पिता बना ये कपल

Sun, 31 Dec 2023 01:14 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 31 Dec 2023 01:14 AM IST
सार

टीवी जगत की इन हस्तियों के घर वर्ष 2023 में किलकारी गूंजी है। वहीं, इनमें से एक जोड़ा शादी के पांच वर्ष बाद पैरेंट्स बना है। 
 

विज्ञापन
TV Star Who Became Parents This Year Deepika Kakkar Shoaib Ibrahim to Gauhar Khan Zaid Darbar
इस वर्ष पैरेंट्स बने ये टीवी स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों के लिए वर्ष 2023 बेहद खास रहा है। इस वर्ष कई सेलेब्स के घर में किलकारी गूंजी है। इस लिस्ट में दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम का नाम भी शामिल है। बता दें कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने वर्ष 2018 में शादी की थी। शादी के 5 वर्ष बाद इन दोनों को माता-पिता बनने का सुख मिला है। मालूम हो कि इनके अलावा भी टीवी के कई सेलेब्स इस वर्ष माता-पिता बने हैं। आइए नजर डालते हैं इस खास रिपोर्ट पर....

TV Star Who Became Parents This Year Deepika Kakkar Shoaib Ibrahim to Gauhar Khan Zaid Darbar
दिशा परमार, राहुल वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के पावर कपल दिशा परमार और राहुल वैद्य के घर इस वर्ष लक्ष्मी आई हैं। दिशा ने वर्ष 2023 में बेटी को जन्म दिया है। मालूम हो कि दिशा परमार और राहुल वैध ने वर्ष 2021 में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने एक दूसरे को काफी वक्त तक डेट किया था।

TV Star Who Became Parents This Year Deepika Kakkar Shoaib Ibrahim to Gauhar Khan Zaid Darbar
गौहर खान-जैद दरबार - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 7 की विजेता गौहर खान और जैद दरबार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दें कि गौहर खान ने 10 मई को बेटे को जन्म दिया। गौहर और जैद की जोड़ी पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं।

Amruta Subhash: 'पति तुम्हें मारेगा तो टीआरपी बढ़ेगी', टीवी निर्माता ने अमृता सुभाष से जबरन शूट कराया था यह सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Star Who Became Parents This Year Deepika Kakkar Shoaib Ibrahim to Gauhar Khan Zaid Darbar
नेहा मर्दा - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी अदाकारा नेहा मर्दा ने भी इस साल बेटी को जन्म दिया। नेहा मर्दा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की तस्वीर भी शेयर की थी, जो कि इंटरनेट जगत में खूब वायरल हुई थी। नेहा की बेटी का क्यूट सा चेहरा देखकर फैंस खुशी से खिलखिला उठे थे।

Paula Abdul: पाउला अब्दुल ने निगेल लिथगो के खिलाफ दायर किया मुकदमा, लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
TV Star Who Became Parents This Year Deepika Kakkar Shoaib Ibrahim to Gauhar Khan Zaid Darbar

टीवी की पॉपुलर जोड़ी पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे को भी इस वर्ष माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है। दोनों 25 जुलाई को जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने। बता दें कि दोनों ने वर्ष 2018 में शादी की थी। 

Tom Wilkinson Death: बाफ्टा जीत चुके अभिनेता टॉम विल्किंसन का निधन, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed