बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्म वॉर की वजह से सुर्खियों में है। ये दोनों कलाकार इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। इस दौरान ऋतिक ने कुछ ऐसा बोल दिया जिसकी वजह से कपिल शर्मा ने उनके जमकर मजे लिए।
VIDEO: जब ऋतिक नहीं बता पाए दिहाड़ी का मतलब, तो कपिल शर्मा ने कुछ ऐसे ली मौज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में द कपिल शर्मा की शूटिंग हुई इस दौरान शो में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ कपिल शर्मा, अर्चना पूरण सिंह काफी मस्ती की। शो की शूटिंग के बीच कपिल शर्मा ने ऋतिक रोशन से कहा कि आपका प्रमोशन है हमारी दिहाड़ी है। इस पर ऋतिक चौंक जाते हैं और उनसे पूछते हैं कि ये दिहाड़ी क्या होता है?
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
ऋतिक की इस बात पर कपिल शर्मा उन्हें बताते हैं कि दिहाड़ी का मतलब हुआ डेली वेजेस यानी प्रतिदिन की कमाई। ऋतिक रोशन इस पर हैरानी से कहते हैं, "दिहाड़ी!!! नया शब्द है।" इसके बाद कपिल उनके साथ मस्ती करते हुए कहते हैं कि शब्द पुराना है बस ये जुहू वाले एरिया में नहीं चलता है। कपिल की इस बात पर ऋतिक और आस-पास मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।
कपिल शर्मा के शो की शूटिंग के इस वीडियो को सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ काफी मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। बात करें इन दोनों कलाकारों की फिल्म वॉर की तो इस फिल्म को बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा हैरतअंगेज एक्शन वाली फिल्म माना जा रहा है।
फिल्म वॉर के टीजर से लेकर ट्रेलर में अब तक धमाकेदार एक्शन सीन्स देखने को मिले हैं जिसके लिए ऋतिक और टाइगर ने अपना पूरा दम-खम लगा दिया है। पोर्टो, पुर्तगाल के एक पुल पर वॉर फिल्म की शूटिंग का एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है। यहां से ऋतिक रोशन के पुल से कूदने का सीन फिल्माया जाने वाला था। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने इसे फिल्माने के लिए ऋतिक के बॉडी डबल को सेट पर बुला रखा था, लेकिन प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि मौके पर पहुंचे ऋतिक ने ये स्टंट खुद करने का फैसला किया। बहुत मना करने पर भी ऋतिक माने नहीं और सारी तैयारी करने के बाद एक्शन की आवाज सुनते ही उन्होंने 300 फिट की ऊंचाई से छलांग मार दी। फिल्म वॉर 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पढ़ें: ब्रेकअप के बाद डिप्रेस हो गईं थीं टीना दत्ता, इस एक्टर पर लगा चुकी हैं गलत तरीके से छूने का आरोप