साउथ सुपरस्टार विक्रम इन दिनों 'थंगलान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता की फिल्म 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले दिन अच्छी कमाई के साथ अपनी शुरुआत की। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। वहीं, अब फिल्म को मिल रहे दर्शकों के प्यार को देखते हुए विक्रम ने 'थंगलान 2' का एलान कर दिया है।
Thangalaan 2: 'थंगलान' को मिल रहे फैंस का प्यार देख गदगद विक्रम, निर्देशक के साथ किया फिल्म के सीक्वल का एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रम ने फिल्म के सीक्वल की घोषणा हैदराबाद में आयोजित एक धन्यवाद सभा में की है। अभिनेता की इस एलान का प्रशंसकों ने जोरदार तालियों और जयकारों के साथ स्वागत किया। वे हैदराबाद में एक धन्यवाद बैठक में मौजूद थे, इस दौरान उन्होंने कहा, 'पा रंजीत ने मुझे यहां यह बताने के लिए कहा कि चूंकि आप सभी को 'थंगलान' इतनी पसंद आई, इसलिए हमने चर्चा की है और हम जल्द ही भाग 2 बनाना चाहते हैं।'
हैदराबाद में नेशनल अवॉर्ड्स की घोषणा के बाद आयोजित मीडिया इंटरेक्शन में विक्रम ने थंगालान सीक्वल के बारे में खुलकर बात की। इसके साथ ही उन्होंने पुष्टि की कि थंगलान 2 बहुत जल्द फ्लोर पर आने वाली है। फिल्म की शूटिंग पर प्रशंसकों को अपडेट दिया जाएगा। विक्रम ने कहा, 'थंगालान हमारी मिट्टी की कहानी है। मुझे हमेशा से भरोसा था कि तेलुगु दर्शक हमारी फिल्म को बड़ी हिट बनाएंगे। इसका श्रेय निर्देशक पा रंजीत को जाता है। अभिनेत्री पार्वती थिरुवोथु और अभिनेत्री मालविका मोहनन ने शानदार अभिनय किया और जीवी प्रकाश कुमार के संगीत ने फिल्म को अगले स्तर पर पहुंचा दिया।'
विक्रम, पार्वती और मालविका मोहनन अभिनीत यह फिल्म 1850 के दशक के इतिहास को दिखाती है, जो उत्तरी आर्कोट में सोने की मौजूदगी के बारे में है। फिल्म में कलाकारों के प्रदर्शन को भी सराहा गया। फिल्म ने अपने पहले दिन भारत में 13.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह फिल्म साउथ इंडस्ट्री में राम पोथिनेनी की 'डबल आईस्मार्ट', रवि तेजा की 'मिस्टर बच्चन' से टकराई। वहीं, बॉलीवुड में यह फिल्म 'स्त्री 2' और 'वेदा' से टकराई। दूसरे दिन 'थंगलान' ने 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
'थंगलान' का निर्देशन पा रंजीत ने किया है और यह पहली बार था, जब जीवी प्रकाश ने निर्देशक के साथ काम किया। फिल्म में विक्रम के साथ पार्वती थिरुवोथु, मालविका मोहनन, पसुपति और अन्य भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'थंगलान' ब्रिटिश औपनिवेशिक काल के दौरान सेट की गई एक जबरदस्त एक्शन ड्रामा है। यह फिल्म आदिवासियों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें एक ब्रिटिश अधिकारी कोलार गोल्ड फील्ड्स में सोना खोजने के लिए बुलाता है। फिल्म के पोस्ट-थियेट्रिकल स्ट्रीमिंग अधिकार नेटफ्लिक्स के पास है।