एक ऐसा समय था, जब बॉलीवुड इंडस्ट्री और फिल्मों की हर तरफ धूम थी और दर्शक इस फिल्मी जगत को ही सब कुछ समझते थे। ऐसे दक्षिण सिनेमा की फिल्मों की बॉलीवुड में कोई खास जगह नहीं थी। उत्तर भारतीय दर्शक इन फिल्मों को देखना उतना पसंद नहीं करते थे, लेकिन अब आलम यह है कि बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में साउथ की रीमेक बनाई जा रही है। अब जितना पसंद बॉलीवुड के सलमान खान और शाहरुख खान को किया जाता है, उतना ही पसंद अल्लू अर्जुन, प्रभास, महेश बाबू को भी किया जाता है। फैंस इन्हें कई निक नामों से भी बुलाते हैं। चलिए जानते हैं इन स्टार्स के क्या क्या निक नेम हैं।
South Celebs: इन साउथ सेलेब्स के निक नेम सुन छूट जाएगी हंसी, कोई पुब्सी तो किसी को कहा जाता है फाइरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभास
प्रभास आज साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। प्रभास ने अपनी फिल्म बाहुबली से दर्शकों के बीच अनोखी पहचान बनाई। प्रभास के फैंस उन्हें पुब्सी, प्रभा, मिस्टर परफेक्ट जैसे निक नेम से बुलाते हैं। फिल्म बाहुबली आने के बाद इन्हें बाहुबली के नाम से भी बुलाया जाने लगा।
राणा दग्गुबाती
राणा दग्गुबाती केवल साउथ ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड फिल्मों के भी जाने-माने अभिनेता हैं। राणा को फिल्म बाहुबली में भल्लालदेव के किरदार से फैंस के बीच काफी लोकप्रियता हासिल हुई। आपको बता दें कि राणा के चाहने वाले उन्हें ‘फाइरी’ के नाम से जानते हैं। फैंस सोशल मीडिया भी पर उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं।
अल्लू अर्जुन
जब भी साउथ सिनेमा के स्टाइलिश एक्टर्स की बात की जाती है, उसमें अल्लू अर्जुन का नाम जरूर लिया जाता है। सोशल मीडिया पर अल्लू की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आपको बता दें कि अल्लू के घरवाले और दोस्त उन्हें बनी कहकर बुलाते है। वहीं, सोशल मीडिया पर अल्लू को पुष्पा कहकर बुलाया जाता है क्योंकि उनकी फिल्म पुष्पा ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।
महेश बाबू
टॉलीवुड के सुपर स्टार महेश बाबू फैंस के दिलों पर राज करते हैं। महेश बाबू ने बॉलीवुड अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर से शादी की है। आपको बता दें कि महेश बाबू को फैंस ‘प्रिंस ऑफ टॉलीवुड’ के नाम से बुलाते हैं। उनके घर परिवार में और उनके दोस्त उन्हें प्यार से नानी कहकर बुलाते हैं। नानी, जिसका मतलब होता है प्यारा इंसान।