फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sam Neill: कैंसर से जंग पर जूरासिक पार्क के एक्टर सैम नील ने किया खुलासा, कहा- किताबों से मिली हिम्मत

Sun, 19 Mar 2023 11:21 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 19 Mar 2023 11:21 AM IST
विज्ञापन
Jurassic Park actor Sam Neill talks about his battle against stage three blood cancer in an Interview
Sam Neill - फोटो : social media

अभिनेता सैम नील हॉलीवुड का जाना माना नाम है। सैम नाल बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं, जिनमें 'जूरासिक पार्क' जैसी फिल्में शामिल है। बीते कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि अभिनेता को थर्ड स्टेज कैंसर था और बड़ी मुश्किल से उनकी जान बच पाई है। अपनी बीमारी से लड़ने के लिए अभिनेता खुद को काफी बिजी रखते थे। अब एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने कैंसर से जुड़ी अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस की।

 

Jurassic Park actor Sam Neill talks about his battle against stage three blood cancer in an Interview
Sam Neill - फोटो : social media

हॉलीवुड अभिनेता सैम  नील अब कैंसर की बिमारी से पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं और कैंसर फ्री हो चुके हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में अभिनेता ने बताया कि कैंसर के दौरान उन्हें किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सैम नील ने बताया, 'मैं इस बात को कभी भी नकार नहीं सकता कि पिछला साल मेरे लिए अंधकार से भरा हुआ था। इस अंधकार भरे पलों में भी मैंने उम्मीद की किरण को जगाए रखा था।' 

Jurassic Park actor Sam Neill talks about his battle against stage three blood cancer in an Interview
Sam Neill - फोटो : social media

अभिनेता ने आगे कहा, ‘मेरा कभी भी यह इरादा नहीं था कि मैं कोई किताब लिखूं, लेकिन मैंने इस भयानक पलों में भी लिखना शुरू किया और आपको बता दूं कि यही आदत मेरे जीने की वजह बनी है। मैं इस बीमारी से खाली बैठे तो नहीं लड़ सकता था। इस कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने के लिए आपको अपनी भावनाओं को व्यक्त करना बहुत जरूरी है, जिसे मैंने किताब के जरिए बयान किया।’

Bhanushree Mehra: अल्लू अर्जुन ने भानु श्री को कर दिया था ट्विटर पर ब्लॉक? एक्ट्रेस ने साझा किया स्क्रीनशॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
Jurassic Park actor Sam Neill talks about his battle against stage three blood cancer in an Interview
Sam Neill - फोटो : social media

आपको बता दें कि अभिनेता सैम नील को 75 वर्ष की आयु में यह पता चला था कि वह एनगियो इम्युनो ब्लास्टिक टी-सेल लिम्फोमा नाम की दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं। अभिनेता इस दौरान जूरासिक पार्क की नई सीरीज का प्रमोशन कर रहे थे। इस बीमारी से उबरने के लिए उन्होंने न्यू कीमोथेरेपी ड्रग करवाया, जिसके बाद अब वह ठीक हैं और दवाईयां ले रहे हैं।

Shehnaaz-Sara: शहनाज गिल ने सारा अली खान को किया लिप-लॉक किस! वीडियो देख फटी रह गईं फैंस की आंखें

विज्ञापन
Jurassic Park actor Sam Neill talks about his battle against stage three blood cancer in an Interview
Sam Neill - फोटो : social media

सैम नील के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता 'जूरासिक पार्क' जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1979 में की थी। साल 2022 में उनकी दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें 'जूरासिक वर्ल्ड डोमिनियन' और 'थॉर लव एंड थंडर' जैसी फिल्में शामिल हैं। फिलहाल, अभिनेता 'स्केयरी गर्ल' और 'ब्रिंग हिम टू मी' फिल्म का हिस्सा हैं। फैंस को भी नील की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed