फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yakuza: जिस जापानी संगठन पर परमाणु सामग्री की तस्करी का आरोप, उस पर बन चुकी हैं कई फिल्में, देखें लिस्ट

Thu, 22 Feb 2024 01:21 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 22 Feb 2024 01:21 PM IST
सार

जापानी संगठन याकूजा पर अब तक कई फिल्में बन चुकी हैं।

विज्ञापन
Tokyo Drifter Sonatine Fireworks Pale Flower Branded to Kill These films are based on Japanese Yakuza Gang
याकूजा संगठन पर बनी फिल्में - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका ने जापानी आपराधिक संगठन याकूजा के एक सरगना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमेरिकी अदालत में अभियोजन पक्ष ने याकूजा के नेता तकेशी इबीसावा को परमाणु सामग्री की तस्करी की साजिश रचने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि इबिसावा ने म्यांमार से यूरेनियम और हथियारों के स्तर का प्लूटोनियम को अन्य देशों तक पहुंचाने की साजिश रची। ऐसे में हम आपको जापानी संगठन याकूजा को लेकर बनी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। याकूजा गैंग पर अब तक कई फिल्में बन चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में....

Tokyo Drifter Sonatine Fireworks Pale Flower Branded to Kill These films are based on Japanese Yakuza Gang
ब्रांडेड टू किल - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रांडेड टू किल

जपानी फिल्म 'ब्रांडेड टू किल' एक याकुजा फिल्म है। यह फिल्म 1967 में रिलीज हुई थी। सेजुन सुजुकी ने इस फिल्म को निर्देशिक किया था। इस फिल्म में जो शिशिडो, कोजी नानबारा, अन्नू मारी और मैरिको ओगावा अमह भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म की कहानी कॉन्ट्रैक्ट किलर गोरो हनाडा पर आधारित है।  

Showtime: 'ड्रग्स पार्टियों के नाम पर बॉलीवुड को किया जा रहा है बदनाम', इमरान हाशमी के इस बयान से मची हलचल

Tokyo Drifter Sonatine Fireworks Pale Flower Branded to Kill These films are based on Japanese Yakuza Gang
पेल फ्लावर - फोटो : सोशल मीडिया
पेल फ्लावर

जपानी फिल्म 'पेल फ्लावर' भी याकुजा गैंग पर आधारित है। 'पेल फ्लावर' वर्ष 1964 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को मासाहिरो शिनोडा ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में रयो इकेबे, मारिको कागा, इसाओ सासाकी, ताकाशी फुजिकी और चिसाको हारा मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tokyo Drifter Sonatine Fireworks Pale Flower Branded to Kill These films are based on Japanese Yakuza Gang
सोनाटाइन - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाटाइन

फिल्म 'सोनाटाइन' वर्ष 1993 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी याकुजा गैंग पर आधारित है। ताकेशी किटानो ने फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही इसका निर्देशन भी ताकेशी ने ही किया था। 

विज्ञापन
Tokyo Drifter Sonatine Fireworks Pale Flower Branded to Kill These films are based on Japanese Yakuza Gang
फायरवर्क्स - फोटो : सोशल मीडिया
फायरवर्क्स

फिल्म 'फायरवर्क्स' एक जपानी क्राइम ड्रामा फिल्म है। 'फायरवर्क्स' भी जपानी संगठन याकुजा पर आधारित है। वर्ष 1997 मे रिलीज हुई फिल्म को ताकेशी किटानो ने निर्देशित किया था। इस फिल्म को 54वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन लायन के खिताब से नवाजा गया था। इस फिल्म में ताकेशी के साथ कायोको किशिमोटो, रेन ओसुगी और सुसुमु टेराजिमा नजर आई थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed