Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ulajh box office collection day 3 click here to know about Janhvi Kapoor Gulshan Devaiah total earnings
{"_id":"66afa23e46cca597ef0a61fd","slug":"ulajh-box-office-collection-day-3-click-here-to-know-about-janhvi-kapoor-gulshan-devaiah-total-earnings-2024-08-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ulajh BO Collection Day 3: कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही है जान्हवी की फिल्म, जानिए 'उलझ' की कुल कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ulajh BO Collection Day 3: कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही है जान्हवी की फिल्म, जानिए 'उलझ' की कुल कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Sun, 04 Aug 2024 09:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
उलझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री जान्हवी कपूर चर्चा में बनी हुई हैं। बीते शुक्रवार उनकी फिल्म 'उलझ' रिलीज हुई है। इस फिल्म में एक रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आ रही हैं। दर्शकों को 'उलझ' में जान्हवी की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है। वहीं फिल्म की कमाई की बात करे तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत करती नजर नहीं आ रही है। आइए जानते हैं रिलीज के तीसरे दिन 'उलझ' ने कुल कितनी कमाई की है--
2 of 5
उलझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में जान्हवी के एक्टिंग की तारीफ हो रही है, लेकिन कमाई के मामले फिल्म पिछड़ती नजर आ रही है। फिल्म ने अपने रिलीज के दिन 1 करोड़ 10 लाख रुपये का कारोबार किया था।
3 of 5
उलझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' के साथ रिलीज हुई है। फिल्म के कमाई पर इसका असर साफ-साफ दिख रहा है। फिल्म ने आज यानी रविवार को कुल 1 करोड़ इकहत्तर लाख रूपये कमाए हैं। वहीं टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 4 करोड़ 61 लाख रूपये की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
'उलझ' में जान्हवी कपूर के अलावा गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, सचिन खेड़कर, राजेंद्र गुप्ता और आदिल हुसैन मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी जान्हवी कपूर के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
विज्ञापन
5 of 5
उलझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
जान्हवी कपूर की पिछली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कारोबार किया था। 'उलझ' के मेकर्स को उम्मीद थी कि जान्हवी की इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाहॉल तक जरूर आएंगे, लेकिन यहां मामला कुछ और दिख रहा है। कल सोमवार है। अब देखना है कि फिल्म कितनी जल्दी अपने बजट को वसूल पाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।