फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee With Karan 7: करण जौहर के चैट शो का हिस्सा बनेंगी कटरीना कैफ, विक्की कौशल नहीं ये सितारे होंगे साथ

Tue, 02 Aug 2022 05:31 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 02 Aug 2022 05:31 PM IST
विज्ञापन
Koffee With Karan 7 Katrina Kaif will be a part of Karan Johar show with siddhant chaturvedi ishaan khatter
करण जौहर, विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ शुरू होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो के अब तक चार एपिसोड आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं, पिछले हफ्ते ‘लाइगर’ के सितारे अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा कॉफी काउच पर नजर आए थे। इसी बीच अब खबरें आ रही हैं कि कटरीना कैफ भी चैट शो का हिस्सा बनने वाली हैं।

Koffee With Karan 7 Katrina Kaif will be a part of Karan Johar show with siddhant chaturvedi ishaan khatter
विक्की कौशल,कटरीना कैफ - फोटो : Instagram

दरअसल, ‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन आने की घोषणा होने के बाद से ही ये खबरें आने लगी थीं कि कॉफी काउच पर शादी के बाद पहली बार विक्की कौशल और कटरीना कैफ नजर आएंगे। इस बात को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड थे। वहीं, अब कटरीना के शो का हिस्सा बनने की खबरें आने के बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वह विक्की कौशल के साथ ही नजर आएंगी। लेकिन कटरीना विक्की नहीं दो दूसरे सितारों के साथ 'कॉफी विद करण' में पहुंचेंगी।

Koffee With Karan 7 Katrina Kaif will be a part of Karan Johar show with siddhant chaturvedi ishaan khatter
फोन भूत - फोटो : इंस्टाग्राम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कटरीना कैफ अपनी फिल्म 'फोन भूत' के को स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ 'कॉफी विद करण' में आएंगी। इस एपिसोड की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है और अब जल्द इसे ऑन एयर किया जाएगा। वहीं, यह भी खबरें आ रही हैं कि विक्की कौशल शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ हिस्सा लेंगे। इस दौरान सिद्धार्थ कियारा आडवाणी को लेकर भी बात करते नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Koffee With Karan 7 Katrina Kaif will be a part of Karan Johar show with siddhant chaturvedi ishaan khatter
करीना कपूर खान, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, इस हफ्ते शो में आमिर खान और करीना कपूर खान नजर आएंगे। शो का प्रोमो जारी कर दिया गया है, जिसमें दोनों का अंदाज फैंस को भी पसंद आ रहा है। प्रोमो में करीना आमिर की चुटकी लेते हुए भी नजर आती हैं। बता दें कि दोनों की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज होने के लिए तैयार है, जो 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक रीमेक है। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed