{"_id":"649166a068e4882bb4057e75","slug":"bigg-boss-ott-2-manisha-rani-latest-photos-who-is-manisha-rani-instagram-2023-06-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Manisha Rani: हर लुक में बेहद खूबसूरत दिखती हैं बिग बॉस ओटीटी की ये सदस्य, तस्वीरों पर डालें एक नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Manisha Rani: हर लुक में बेहद खूबसूरत दिखती हैं बिग बॉस ओटीटी की ये सदस्य, तस्वीरों पर डालें एक नजर
Manisha Rani: ओटीटी के सबसे चर्चित शो बिग बॉस के सीजन 2 की शुरूआत हो गई है। शो शुरू होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस बार बिग बॉस ओटीटी को भी सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं, जिस वजह से लोग और भी ज्यादा शो को प्यार दे रहे हैं। हमेशा की तरह इस बार भी इस शो में टेलीविजन एक्टर्स और फिल्मी पर्सनालिटीज से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तक ने शिरकत की है।
इन्हीं में बिहार की मशहूर इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी का नाम शामिल है। मनीषा शो में काफी धमाल मचा चुकी हैं। उन्होंने जब से शो में एंट्री की है, लोग उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर भी मनीषा काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरों को लोग काफी पसंद करते हैं। स्टाइल के मामले में वो किसी बड़ी एक्ट्रेस से कम नहीं लगती। आइए आपको भी मनीषा के स्टाइलिश लुक्स दिखाते हैं।
2 of 7
Manisha Rani
- फोटो : instagram
साड़ी लुक
मनीषा साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनके साड़ी लुक बेहद ही कमाल के होते हैं। इस पेस्टल रंग की साड़ी के साथ मनीषा ने ब्लैक रंग का ब्लाउज कैरी किया था।
3 of 7
Manisha Rani
- फोटो : instagram
ऑफ शोल्डर गाउन
आईफा अवॉर्ड में मनीषा ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहन कर पहुंची थीं। उनका ये लुक लोगों को भी काफी ज्यादा पसंद आया था। अपना लुक कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने बालों में बन बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Manisha Rani
- फोटो : instagram
बीच लुक
मनीषा को बीच पर जाना बेहद पसंद है। उनके बीच लुक काफी ज्यादा हॉट होते हैं। अगर आप चाहें तो आप भी उन्हीं की तरह डेनिम शॉर्ट्स के साथ इस तरह की ब्रालेट कैरी करके बीच पर जा सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Manisha Rani
- फोटो : social media
स्लिट ड्रेस
इस बॉडीकॉन स्लिट ड्रेस में मनीषा काफी ज्यादा हॉट लग रही हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों को खुला रखा है। हाई हील्स में वो बेहद स्टाइलिश लग रही हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।