{"_id":"649d4650a80833ba8d0cd93f","slug":"wedding-outfit-of-bollywood-actress-aishwarya-rai-to-shilpa-shetty-2023-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wedding Outfit: इन अभिनेत्रियों का शादी का जोड़ा था बेहद कीमती, इतने में खरीद सकते हैं घर-गाड़ी","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Wedding Outfit: इन अभिनेत्रियों का शादी का जोड़ा था बेहद कीमती, इतने में खरीद सकते हैं घर-गाड़ी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 29 Jun 2023 03:23 PM IST
सार
कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपनी शादी में इतना महंगा शादी का जोड़ा पहना है, जितने में घर और गाड़ी खरीद सकते हैं।
Wedding Outfit: हर किसी के लिए उसकी शादी का दिन बेहद अहम होता है। खासतौर पर लड़कियां अपनी शादी में खूबसूरत और सबसे अलग दिखने के लिए काफी पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। होने वाली दुल्हन चाहे कोई आम लड़की हो या फिर कोई बड़ी अभिनेत्री, वो अपनी पसंद के हिसाब से शादी के जोड़े का चयन करती हैं। शादी का जोड़ा तो वैसे भी काफी महंगा आता है, पर कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपनी शादी में इतना महंगा जोड़ा पहना, जिसकी कीमत में एक आम आदमी आसानी से घर और गाड़ी खरीद सकता है।
महंगा शादी का जोड़ा पहनने वाली अभिनेत्रियों में ऐश्वर्या राय बच्चन, शिल्पा शेट्टी, अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं। आज इस लेख में हम आपको इन्हीं अभिनेत्रियों के शादी के जोड़े के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी महंगे थे। ये शादी के जोड़े इतने खूबसूरत थे, जिसे देखकर हर कोई इनकी तारीफ करते नहीं थक रहा था।
Trending Videos
2 of 7
abhishek bachchan, aishwarya rai
- फोटो : social media
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल, 2007 को अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी की थी। अपनी शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन ने पारंपरिक साड़ी पहनी थी। अभिनेत्री की इस साड़ी को नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था, इसमें जरी, गोटा और सोने के वर्क का उपयोग किया गया था। साड़ी के काम पर विशेष ध्यान दिया गया था। इस साड़ी की कीमत तकरीबन 70 लाख बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
Ranveer-Deepika wedding
- फोटो : social media
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कुछ समय पहले ही रणवीर सिंह के साथ सात फेरे लिए थे। उनके शादी के लहंगे को सब्यसाची ने डिजाइन किया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने सदा सौभाग्यवती भव लिखे दुपट्टे को पहना था। दीपिका के इस लहंगे की कीमत लगभग 8.95 लाख रुपये थी।
मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी शादी में बेहद खूबसूरत और कीमती साड़ी पहनी थी। उनकी शादी की साड़ी डिजाइनरतरुण तहलियानी द्वारा डिज़ाइन की गई थी। इस साड़ी में काफी हैवी वर्क का उपयोग किया गया था। इस साड़ी में सोने का भी काम था। इसकी कीमत उस वक्त 50 लाख बताई जा रही थी।
विज्ञापन
5 of 7
सैफ अली खान, करीना कपूर खान
- फोटो : फाइल फोटो
करीना कपूर खान
सैफ अली खान के साथ निकाह के वक्त करीना कपूर खान ने एक शानदार और बेहद ही खूबसूरत गरारा पहना था। एक्ट्रेस का ये गरारा उनकी सास की शादी का था। करीना की शादी के लिए डिजाइनर रितु कुमार ने इसे फिर से तैयार किया था। करीना ने अपने विंटेज शरारा सेट के साथ स्टेटमेंट चोकर, ईयररिंग, मांगटीका और पासा पहना किया था। ये काफी महंगा बताया जा रहा था, हालांकि इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।