सब्सक्राइब करें

Janmashtami: आज आधी रात घर-घर आएंगे 'माखन चोर', सजाई गई मनमोहक झांकिया

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 Aug 2022 11:51 AM IST
सार

पंडित शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि हृषीकेश पंचांग के अनुसार, 19 अगस्त को सूर्योदय 5:35 बजे होगा। अष्टमी तिथि का मान संपूर्ण दिन अर्धरात्रि के बाद 1:06 बजे तक रहेगा। कृतिका नक्षत्र भी संपूर्ण दिन और रात्रिशेष 4:58 बजे तक है।

विज्ञापन
After two years Shri Krishna Janmashtami will be celebrated with great pomp
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना संक्रमण काल के दो सालों बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस साल महानगर में धूमधाम से मनाई जाएगी। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। गीता वाटिका, गोपाल मंदिर, जलकल, पुलिस लाइन और जीआरपी सहित तमाम जगहों पर श्रीकृष्ण जन्म की मनमोहक झांकियां सजकर तैयार हैं। घरों और सार्वजनिक स्थलों पर मध्यरात्रि भगवान कृष्ण जन्म के बाद ...जय कन्हैया लाल की गूजेगा। प्रसाद वितरण से कार्यक्रम का समापन होगा।



पंडित शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि हृषीकेश पंचांग के अनुसार, 19 अगस्त को सूर्योदय 5:35 बजे होगा। अष्टमी तिथि का मान संपूर्ण दिन अर्धरात्रि के बाद 1:06 बजे तक रहेगा। कृतिका नक्षत्र भी संपूर्ण दिन और रात्रिशेष 4:58 बजे तक है। इस दिन ध्रुव योग पूरे दिन और अर्धरात्रि के बाद 1:06 बजे तक है। छत्र नामक औदायिक योग भी बन रहा है।  

अर्धरात्रि के समय चंद्रमा की स्थिति वृषभ राशिगत है। सूर्योदय के समय अष्टमी और अर्धरात्रि को भी अष्टमी तिथि होने से कृष्ण जन्माष्टमी और व्रत के लिए यही दिन मान्य रहेगा। व्रत रहने वाले 20 की सुबह पारण करेंगे।

a

Trending Videos
After two years Shri Krishna Janmashtami will be celebrated with great pomp
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला।

राशि के अनुसार करें मंत्र जाप
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन अपने राशि के अनुसार मंत्र जप करें तो सफलता और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। सभी बारह राशियों के लिए 12 मंत्रों का निर्धारण किया गया है। हर उपासक को अपनी राशि के अनुसार मंत्र का जाप करना चाहिए।

इस तरह करें व्रत-पूजन  
ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन प्रात: काल स्नानादि के बाद पूजन-अर्चन कर व्रत का संकल्प लें। भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति या चित्र स्थापित कर झांकी सजाएं। इसके बाद विधि-विधान से पूजन करें। पूजन में देवकी, वासुदेव, बलदेव, नंद, यशोदा और लक्ष्मी इन सबका नाम क्रमश: लेना चाहिए। मध्य रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव मनाएं। अंत में प्रसाद वितरण कर भजन-कीर्तन करते हुए रात्रि जागरण करें। दूसरे दिन सुबह स्नानादि पूजन-अर्चन कर व्रत का पारण करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
After two years Shri Krishna Janmashtami will be celebrated with great pomp
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला।

वैष्णव कल मनाएंगे अष्टमी
पंडित देवेंद्र प्रताप मिश्र के अनुसार, रोहिणी मतावलंबी (वैष्णव) 20 अगस्त को जन्माष्टमी मनाएंगे। भगवान कृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि को अर्धरात्रि में रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। वैष्णवों में कुछ संप्रदाय सूर्योदय के समय रोहिणी नक्षत्र को प्रधानता देते हैं। रोहिणी नक्षत्र 20 अगस्त को भोर में 4:58 बजे से प्रारंभ हो रहा है। इसलिए वे कृष्ण जन्माष्टमी 20 अगस्त को मनाएंगे।

इस्कॉन सेंटर पहुंचे विदेशी भक्त
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए तारामंडल स्थित इस्कॉन सेंटर पर विदेशी भक्त पहुंच चुके हैं। इस्कॉन गोरखपुर के संयोजक विद्यापति माधवदास ने बताया कि जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन शाम पांच बजे से बजे से पार्क रोड स्थित क्लार्क ग्रैंड होटल किया जाएगा। इन मेहमानों में नाइजीरिया (पश्चिमी अफ्रीका) से दामोदर स्वामी महाराज भी शामिल हैं। वह अफ्रीका महाद्वीप के प्रथम संन्यासी और इस्कॉन के गुरु हैं। इसके अलावा रूस, फ्रांस, घाना, नाइजीरिया, जर्मनी, अर्जेंटीना, भूटान और बांग्लादेश से भक्त इस्कॉन सेंटर पहुंच चुके हैं, जो यहां 23 अगस्त तक निवास करेंगे।

 

After two years Shri Krishna Janmashtami will be celebrated with great pomp
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला।

गोरखनाथ मंदिर में हर्षोल्लास से मनेगी जन्माष्टमी
गोरखनाथ मंदिर दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। गोरखनाथ मंदिर के मीडिया प्रभारी विनय गौतम ने बताया कि शुक्रवार की 6:00 बजे से 7:00 बजे तक श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता होगी। इसके बाद शाम 7:00 बजे से भजन का कार्यक्रम रात्रि 12:00 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम के संयोजक और उत्तर प्रदेश संगीत नाटक एकेडमी के सदस्य राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि श्रीकृष्ण रूप सज्जा दो वर्गों में  आयोजित होगी। इसमें प्रथम वर्ग में 6 माह से 5 वर्ष तक कान्हा वर्ग और द्वितीय वर्ग में 5 वर्ष से 8 वर्ष  तक गोपाल वर्ग में प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में विजयी और कार्यक्रम में शामिल सभी कृष्ण रुप में आए बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने लिए बच्चों का पंजीकरण कार्यक्रम स्थल पर ही किया जाएगा।

 

विज्ञापन
After two years Shri Krishna Janmashtami will be celebrated with great pomp
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला।
सभी गोशालाओं में होगी गोपूजा
शासन के निर्देश पर जनपद के सभी गोशालाओं में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गोपूजा की जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय लोगों के अलावा जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। यह निर्देश प्रदेश के समस्त पशु चिकित्साधिकारियों को निदेशक प्रशासन एवं विकास इंद्रमनि ने जारी किया है। निदेशक ने आदेश में कहा है कि गोशालाओं में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था कराते हुए गोशालाओ को सजाकर गो-पूजन समारोह पूर्वक कराएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed