फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखनाथ मंदिर में हमला: आईआईटी मुंबई से आरोपी ने की है केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई, कारनामे ऐसे की रूह कांप जाए

Tue, 05 Apr 2022 12:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Apr 2022 12:18 PM IST
विज्ञापन
Attack on Gorakhnath Temple accused studied chemical engineering from IIT Mumbai
गोरखनाथ मंदिर में हमला। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में रविवार एक शख्स ने सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर हमला कर दिया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आरोपी का नाम अहमद मुर्तजा अब्बासी है। अपराधी घटना के जरिए कोई बड़ा संदेश देना चाहता था। दूसरी तरफ, मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर हमले की खबर मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर दौड़ पड़े। गोरखपुर से लखनऊ तक अफसरों के मोबाइल फोन घनघनाने लगे थे। मुख्यमंत्री कार्यालय से पूरी घटना की जानकारी ली गई है।

Attack on Gorakhnath Temple accused studied chemical engineering from IIT Mumbai
गोरखनाथ मंदिर में हमला। - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि पुलिस की गिरफ्त में आए अहमद मुर्तजा अब्बासी ने आईआईटी मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह परिवार के साथ मुंबई में ही रहता था। अक्तूबर 2020 से गोरखपुर आकर रहने लगा। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि अहमद मुर्तजा अब्बासी शनिवार को ही घर से निकला था। घर में किसी से ज्यादा बात नहीं करता था। अपने कमरे से भी बहुत कम निकलता था।

Attack on Gorakhnath Temple accused studied chemical engineering from IIT Mumbai
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सीसी टीवी कैमरे में कैद है घटना

गोरखनाथ मंदिर के मुख्य द्वार और गोरखनाथ थाने की तरफ लगे सीसी टीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस सीसी टीवी फुटेज के माध्यम से जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी अकेला था या फिर उसके साथ कोई और व्यक्ति आया था। अगर कोई मददगार था तो वह कौन था?


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Attack on Gorakhnath Temple accused studied chemical engineering from IIT Mumbai
ats - फोटो : अमर उजाला।

एटीएस ने भी जांच शुरू की
गोरखपुर पुलिस के साथ ही एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस व एटीएस की टीमें सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित आरोपी के घर पहुंच गईं। आरोपी के परिजनों से एक-एक करके पूछताछ की जा रही है। पूछताछ आरोपी के घर के पास स्थित एक निजी अस्पताल में चल रही है। एटीएस की टीम घटना स्थल पर मिले बैग से बरामद लैपटॉप की गहनता से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Attack on Gorakhnath Temple accused studied chemical engineering from IIT Mumbai
gorakhnath temple - फोटो : अमर उजाला

अहमद मुर्तजा अब्बासी के घर व उसके कमरे की तलाशी भी ली गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी के पिता एमए अब्बासी भी एक कंपनी में इंजीनियर रह चुके हैं। रिटायरमेंट के बाद गोरखपुर रहने लगे। शनिवार को ही पिता मुंबई से घर लौटे हैं, उसके बाद पिता ने बेटे से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed