फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता को अंतिम बिदाई देते समय फूट-फूट रोये रवि किशन, बोले- खत्म हो गई मेरी दुनिया

Thu, 02 Jan 2020 10:19 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Thu, 02 Jan 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Ravi Kishan cremated his father in Varanasi
- फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन के पिता का निधन मंगलवार देर रात हो गया था। रवि किशन के पिता श्याम नारायण शुक्ल ने वाराणसी में अंतिम सांस ली। वे 92 साल के थे। बुधवार दोपहर को उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया।


 

BJP MP Ravi Kishan cremated his father in Varanasi
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा सांसद रवि किशन ने नम आंखों से अपने पिता को अंतिम बिदाई दी। इस दौरान में काफी भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि यही हमारी दुनिया थे, आज वे साथ नहीं हैं। मेरा कोई गुरु नहीं था। न ही मैंने भगवान को देखा है। आध्यात्म से लेकर जीवन जीना पिता जी ने ही मुझे सिखाया।

BJP MP Ravi Kishan cremated his father in Varanasi
- फोटो : अमर उजाला

रवि किशन ने कहा कि वो मेरे गुरु भी थे और भगवान भी। आज मैं बहुत अकेला हो गया हूं, लेकिन वो दो महीने से बीमार भी थे। आज मेरे सर से बड़ा साया चला गया। 31 तारीख हर साल आएगा लेकिन शब्दों में नहीं बता सकता कि मैंने क्या खो दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MP Ravi Kishan cremated his father in Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से मुंबई में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि तबीयत में सुधार नहीं होता देख उन्होंने वाराणसी में अपना शरीर त्यागने की इच्छा जताई थी। ऐसे में 15 दिन पहले वे वाराणसी लाए गए थे।
विज्ञापन
BJP MP Ravi Kishan cremated his father in Varanasi
- फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर सदर सांसद ने अपने जीवन में पिता को ही अपना गुरु माना। इसके अलावा उन्होंने किसी को अपना गुरु नहीं माना। पिता के ही सिखाए मार्ग पर आगे बढ़ते हुए रवि किशन ने नया मुकाम हासिल किया। रवि किशन के पिता मूल रूप से जौनपुर जिले के केराकत गांव के रहने वाले थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed