गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के मरीजों को अब ऑपरेशन के लिए इंतजार नहीं करना होगा। इस बीमारी से ग्रसित मरीजों का ऑपरेशन रोज हो सकेगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने फंगस के बढ़ते मरीजों की वजह से ये फैसला लिया है। इसमें इमरजेंसी होने पर रोजाना ओटी चलाई जाएगी।
जानकारी के मुताबिक इस ऑपरेशन में आई सर्जन, प्लास्टिक सर्जन, ईएनटी सर्जन, एनेस्थिसिया की टीम शामिल रहेगी। मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए यह निर्णय कॉलेज प्रशासन ने लिया है। यह फंगस आंख, नाक, कान, गला, ब्रेन अंग को प्रभावित करने लगता है। मरीजों की नाक, कान, गला आदि की साफ, सफाई न होने की वजह से ब्लैक फंगस के संक्रमण के मामले ज्यादा मिल रहे हैं।
2 of 5
ब्लैक फंगस का ऑपरेशन करते चिकित्सक।
- फोटो : prayagraj
मेडिकल कॉलेज में अब तक तीन गंभीर मरीजों का ऑपरेशन किया जा चुका है। बीआरडी के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि फंगस के इलाज से जुड़े डॉक्टरों की टीम को बढ़ाया जाएगा। टीम लगातार मरीजों का इलाज कर रही है।
3 of 5
व्हाइट फंगस
- फोटो : अमर उजाला।
जिले में ब्लैक से ज्यादा व्हाइट फंगस के मरीज
कोरोना संक्रमितों में फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ब्लैक फंगस से ज्यादा व्हाइट फंगस के मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार को व्हाइट फंगस के 17 और ब्लैक फंगस के छह मामले सामने आए थे। इसके बाद से व्हाइट फंगस के मरीजों की संख्या 20 और ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 15 पहुंच चुकी है।
4 of 5
बीआरडी मेडिकल कॉलेज।
- फोटो : अमर उजाला।
61 मरीजों का चल रहा है इलाज
बीआरडी मेडिकल कॉलेज व निजी अस्पताल में इस समय फंगस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। मौजूदा समय में 61 मरीजों का इलाज चल रहा है।
5 of 5
BRD medical college
- फोटो : अमर उजाला
इसमें 18 मरीजों का कोविड वार्ड में इलाज चल रहा है। जबकि 43 मरीजों का पोस्ट कोविड वार्ड, ओपीडी और निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब तक पांच मरीजों को लखनऊ रेफर किया जा चुका है। साथ ही पांच मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
कमेंट
कमेंट X