फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CBSE Board result 2020: कोरोना महामारी के संकट में ज्यादा चमकी शहर की मेधाएं

Thu, 16 Jul 2020 08:45 AM IST
vivek shukla विवेक सिंह, गोरखपुर।
विवेक सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Jul 2020 08:45 AM IST
सार

  • यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड का परिणाम पिछले साल से बेहतर रहा
  • जिला टॉपर्स ने भी पिछले साल के टॉपर्स से ज्यादा हासिल किए नंबर

 

विज्ञापन
CBSE Board result 2020 Gorakhpur Girls Top in Board exam
cbse result - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना महामारी के संकट में हुई सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में मेधावियों ने ज्यादा चमक बिखेरी है। पिछले वर्ष के मुकाबले सीबीएसई बोर्ड के घोषित बारहवीं के परिणाम से इस वर्ष 9.5 फीसदी ज्यादा विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। लड़कों ने जहां 10.7 फीसदी तो लड़कियों ने 7.33 फीसदी की ऊंची छलांग लगाई है। वहीं हाईस्कूल में भी 1.2 फीसदी ज्यादा विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की है। लड़के .5 फीसदी से पिछले रिकार्ड को तोड़ने से चुके हैं तो लड़कियों ने .6 फीसदी से बढ़त बनाई है।

CBSE Board result 2020 Gorakhpur Girls Top in Board exam
cbse result - फोटो : अमर उजाला।

सीआईएससीई की दसवीं की परीक्षाओं में सेंट पॉल्स स्कूल के मो. शाद और प्रियांशु बंका ने जहां 98.5 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया था। वहीं इस बार लिटिल फ्लावर स्कूल धरमपुर के प्रियांशु श्रीवास्तव और सौम्य श्रीवास्तव ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त टॉप किया है।

CBSE Board result 2020 Gorakhpur Girls Top in Board exam
cbse result - फोटो : अमर उजाला।

वहीं बारहवीं में लिटिल फ्लावर स्कूल के सक्षम सिंह ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया था। जबकि इस बार यहीं के शाश्वत श्रीवास्तव, पलक श्रीवास्तव और सेंट जोसेफ खोराबार की कशिश ने संयुक्त रूप से 98.8 प्रतिशत अंक हासिल किया है। यानी इस बार तीन टॉपर रहे हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं तो मार्च की शुरूआत में ही खत्म हो गई थी। मगर मूल्यांकन कार्य पूरी तरह से प्रभावित हुआ। यूपी बोर्ड में भी दसवीं का रिजल्ट पिछले साल से 2.25 और इंटर में 5.56 फीसदी अधिक रहा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE Board result 2020 Gorakhpur Girls Top in Board exam
cbse result - फोटो : अमर उजाला।

सीबीएसई बोर्ड के दो वर्षों का परिणाम

हाईस्कूल

  • विद्यार्थी 2019 2020
  • पंजीकृत - 13267 14216
  • उर्त्तीण - 12935 14031
  • कुल रिजल्ट - 97.5 98.7
  • लड़के - 96.05 96
  • लड़कियां - 98.4 99


इंटर

  • विद्यार्थी - 2019 2020
  • पंजीकृत - 10438 9608
  • कुल रिजल्ट - 69.54 79.10
  • लड़के - 66.04 76.74
  • लड़कियां - 75.97 83.30


 

विज्ञापन
CBSE Board result 2020 Gorakhpur Girls Top in Board exam
cbse result - फोटो : अमर उजाला।
यूपी बोर्ड के दो वर्षों का परिणाम

हाईस्कूल
  • विद्यार्थी- 2019 2020
  • परीक्षार्थी - 74016 72700
  • उत्तीर्ण विद्यार्थी - 59071 59689
  • कुल रिजल्ट - 79.85 82.10
  • उत्तीर्ण लड़के - 75.96 78.49
  • उत्तीर्ण लड़कियां - 83.68 85.94

इंटर
  • विद्यार्थी- 2019 2020
  • परीक्षार्थी - 63918 67775
  • उर्तीण विद्यार्थी - 41996 48408
  • कुल रिजल्ट - 65.66 71.42
  • उर्त्तीण लड़के - 56.90 62.71
  • उर्त्तीण लड़कियां -74.76 81.76
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed