फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनता दरबार में बोले CM योगी: भू-माफियाओं पर करें सख्त कार्रवाई, नहीं आनी चाहिए जमीन कब्जे की शिकायतें

Fri, 23 Sep 2022 06:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 23 Sep 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath listened to complaint in Gorakhpur
सीएम योगी ने सुनी फरियाद - फोटो : अमर उजाला

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की सुबह जनता दरबार में करीब 225 फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान जमीन से जुड़े मामले सबसे अधिक आने पर उन्होंने पुलिस व प्रशासन के अफसरों को निर्देश दिए कि भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए। जमीन कब्जे से जुड़ी शिकायतें नहीं आनी चाहिए।



मंदिर के हिंदू सेवाश्रम की जगह पहली बार परिसर स्थित दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में जनता दरबार का आयोजन हुआ। वहां पहले से बैठे सभी फरियादियों के पास मुख्यमंत्री पहुंचे और एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनी और जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने गोरखपुर मंडल एवं जिले की शिकायतें संबंधित अफसरों को सौंपते हुए जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया तो वहीं मंडल के बाहर की शिकायतें वे खुद अपने साथ लखनऊ ले गए।

Chief Minister Yogi Adityanath listened to complaint in Gorakhpur
सीएम योगी ने सुनी फरियाद - फोटो : अमर उजाला

वहीं से संबंधित जिलों के अधिकारियों के पास शिकायती पत्र भेजे जाएंगे। मंदिर में कुछ फरियादी अपने परिजनों के इलाज में मदद की मांग लेकर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनकी पीड़ा सुनने के साथ आश्वस्त किया कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया।

अफसरों को संबंधित बीमारों का इस्टीमेट
तैयार कर शासन के पास भेजने को कहा ताकि उनकी आर्थिक मदद की जा सके। इस दौरान एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीआइजी जे. रवींदर गौड़, डीएम कृष्णा करूणेश, एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई, अजय सिंह, दुर्गेश बजाज, दीपक सिंह, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: तुर्रा नाले में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

Chief Minister Yogi Adityanath listened to complaint in Gorakhpur
Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला
महिला फरियादियों को आश्वासन बच्चों को किया दुलार
फरियादियों की समस्याएं सुनने के दौरान मुख्यमंत्री ने महिला फरियादियों के गोद में बच्चों को दखे ठहर जा रहे थे। पहले बच्चों को दुलार कर उन्हें चाकलेट देते फिर फरियाद सुनते। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही संबंधित शिकायतों का निस्तारण हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, बोले- कहीं भी सड़क पर स्थापित न हों दुर्गा प्रतिमाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath listened to complaint in Gorakhpur
Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जी! दहेज के लिए कर ससुराल वाले कर रहे प्रताड़ित
शहर के बक्शीपुर की रहने वाली बबिता गौड़ ने मुख्यमंत्री को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की कि उसकी शादी मार्च 2019 में कूड़ाघाट झारखंडी में रहने वाले सुनील गौड़ से हुई थी। ससुराल पहुंचने के कुछ दिनों बाद से ही दहेज के लिए उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। इसके बाद वह मायके आ गई। बीते तीन साल से मायके में ही रह रहीं है, लेकिन कभी ससुराल वालों ने पूछा तक नहीं। पुलिस से भी शिकायत की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath listened to complaint in Gorakhpur
Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने एसएसपी को मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी तरह गुलरिहा क्षेत्र के झुंगिया बाजार निवासी आशीष प्रजापति ने मुख्यमंत्री योगी से गनर दिलाने की गुहार लगाई। उनका कहना था कि एक माफिया कभी भी उसकी हत्या करा सकता है। उसका कहना था पहले उसे गनर मिला था, लेकिन कुछ लोगों ने साजिश रच कर उसे हटवा दिया।

दर्शन पूजन कर गोशाला पहुंचे, की गोसेवा
शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री ने गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन-पूजन करने के बाद ब्रह्मलीन अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक आर्शिवाद लिया। वहां से निकलकर मुख्यमंत्री,मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला पहुंचे और गोसेवा की। उन्होंने अपने श्वान कालू और गुल्लू को भी दुलारा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed